MP में बाढ़ का ऐसा सितम की ट्रेन को भी दिखाना पड़ा रास्ता, कर्मचारियों के पीछे-पीछे चलती रेल का वीडियो वायरल
Train Viral Video: मध्य प्रदेश की कटनी जिले के सोशल मीडिया पर ट्रेन को रास्ता दिखाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण रेल की पटरियां भी पानी में पूरी तरह से डूब गईं। पटरियां नहीं दिखने के कारण ट्रेनों को चलाने में दिक्कत पेश आई। ऐसे में एक ट्रेन को रेलवे कर्मियों द्वारा रास्ता दिखाते हुए देखा गया।
वायरल वीडियोमें रेलवे के कर्मचारी पटरियों के बीच में आगे-आगे चलने लगे और ड्राइवर से ट्रेन लेकर पीछे-पीछे आने को कहा रहें हैं। उनके द्वारा रास्ता दिखाए जाने के बाद उनके पीछे बढ़ती इस ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक मिनट 6 सेकंड के इस वायरल वीडियो में यह साफ देखा सकता है कि किस तरह रेलवे के कर्मचारी आगे-आगे चल रहे हैं और ड्राइवर ट्रेन लेकर उनके पीछे-पीछे आ रहा है।
Recommended Video
इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हम बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं और आप हैं कि नेहरू के समय की इन ट्रेनों का जिक्र कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि इस ट्रेन के लोको पायलट को मुंबई लोकल ट्रेन के लोको पायलट से ट्रेनिंग लेनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर इतनी क्या जरूरी थी कि पानी में ट्रेन चलानी पड़ रही है। अगर ट्रेन बेपटरी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
पानी से डूबे रेलवे ट्रैक से एक के बाद एक कई ट्रेनें निकलीं। कटनी जबलपुर इंटरसिटी, महाकौशल एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनों को पानी में डूबे ट्रैक से आगे बढ़ाया गया। कटनी जबलपुर में सुबह शिफ्ट में चलने वाली ऐसी कई ट्रेनें हैं जो कि एक के बाद एक करके इसी तरह यहां से निकलती चली गईं।
बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 4 दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश के कटनी, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, डिंडोरी, टीकमगढ़ और नीमच जिलों में बारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 24 घंटे के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 28 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications