ट्विटर ने पीएम नरेंद्र मोदी के 65वें बर्थडे पर दीं स्पेशल विशेज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर जगह से बधाईयां आ रही है। तमाम सेलिब्रिटीज और राजनेताों के साथ ही पीएम मोदी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भी एक अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विशेज दी हैं।

जैसे ही आप पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट क्लिक करेंगे एक उसे शानदार एनिमेशन देखने को मिलेगा। इस एनिमेशन के जरिए ट्विटर ने मोदी के अकाउंट पर कई सारे रंग-बिरंगे गुब्बारें लगाए हैं। अकाउंट ओपन करते ही स्क्रीन पर गुब्बारे उड़ते देखे जा सकते हैं।
पीएम मोदी अक्सर जनता से मुखातिब होने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। वह दुनिया के कुछ उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो ट्विटर और फेसबुक पर काफी सक्रिय हैं।
ऐसे में उनके बर्थडे पर ट्विटर की ओर से आई यह विशेज और खास हो जाती हैं। साथ ही ट्विटर की ओर से पीएम मोदी को मिला एक स्पेशल गिफ्ट भी कह सकते हैं।
वहीं अपने बर्थडे के मौके पर पीएम मोदी ने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्वर्ण जयंती के मौके पर राजपथ पर आयोजित शौर्यांजलि प्रदर्शनी का नजारा किया।
छह दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में लड़ाई के मुख्य पड़ाव और कब्जे में लिए गए पाकिस्तानी सेना के हथियार और तोप दिखाए गए हैं।
65 की जंग में भारतीय सेना ने पाक की 1800 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया था। राजपथ पर लगी प्रदर्शनी में सिर्फ 22 दिन के युद्ध की पूरी कहानी लोगों के सामने लाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications