जानिए CoWIN पर 15-18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, किन-किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
जानिए CoWIN पर 15-18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, किन-किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
नई दिल्ली, 01 जनवरी 2022: भारत में अब 15 से 18 साल के बच्चे 1 जनवरी 2022 से कोविन ( CoWIN) ऐप और पोर्टल पर कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कोविन के प्रमुख डॉ. आर.एस शर्मा ने कहा है कि 1 जनवरी से कोविन ऐप पर 15-18 साल के बच्चे कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके अलावा डॉ. आर.एस शर्मा ने कहा, अगर आप 60 वर्ष के हैं और वैक्सीन की दोनों डोज ले चूके हैं तो दूसरी डोज और जिस दिन आप रजिस्टर कर रहे हैं उसके बीच का अंतर 9 महीने (39 सप्ताह) से अधिक है तो आप बूस्टर डोज ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को कहा था कि 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को 3 जनवरी 2022 से कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले सकते हैं।

जानें 15-18 साल के बच्चे कैसे करें कोविन पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन
- 15 से 18 साल के बच्चे कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले www.cowin.gov.in पर जाएं। आप चाहे तो कोविन ऐप के अलावा आप आरोग्य सेतु ऐप पर भी जा सकते हैं।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पर क्लिक करें।
-अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर दर्ज करें और सत्यापित करें बटन पर क्लिक करें।
-आरोग्य सेतु ऐप में CoWin टैब पर जाएं और वैक्सीनेशन टैब पर क्किल करें। और आगे बढ़ें पर इंटर करें।
-अब एक रजिस्ट्रेशन पेज दिखाई देगा, जहां आपको फोटो आईडी टाइप, नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा। आपको अपनी लिंग और उम्र भी दर्ज करनी होगी।
-एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद, रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश भेजा जाएगा।

15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
कोविन प्लेटफॉर्म चीफ डॉ आरएस शर्मा ने कहा है कि 15-18 साल के बच्चे कोविन पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपने स्कूल के 10वीं का आईडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये उन बच्चों के लिए है, जिनके पास अपना आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं है।
डॉ आरएस शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कोविन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक अतिरिक्त स्लॉट बनाया गया है ताकि छात्र शॉट्स के लिए पंजीकरण करने के लिए अपने आईडी कार्ड का उपयोग कर सकें। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ के पास आधार या अन्य आवश्यक आईडी कार्ड नहीं होते हैं।

15-18 साल के बच्चों को कौन सी वैक्सीन मिलेगी?
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत में फिलहाल भारत बायोटेक की कोवैक्सिन ही एकमात्र ऐसी वैक्सीन है, जो 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को दी जाएगी। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा,"भारत बायोटेक की कोवैक्सिन एकमात्र कोविड-19 वैक्सीन है, जिसे अभी के लिए 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को दिया जाएगा, जिन्हें 3 जनवरी से टीका लगाया जाएगा। इस श्रेणी में शामिल होने वाली अनुमानित जनसंख्या सात से आठ करोड़ है।''
साथ ही, स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को कॉमरेडिडिटीज के साथ उसी टीके की तीसरी खुराक दी जाएगी जो उन्हें पहले दी गई थी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications