Tatkal Ticket: हर बार मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, बस अपनाएं यह तरीका, नहीं होंगे निराश
How to Get Confirm Tatkal Ticket: अगर आपको इमरजेंसी में यात्रा करनी है तो आपके पास एक तत्काल टिकट बुकिंग का विकल्प मौजूद रहता है लेकिन यह टिकट सभी लोगों को नहीं मिल पाता है। बुकिंग के समय कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है क्योंकि कम समय में टिकट वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। लेकिन अगर बुकिंग के समय आप सही तरीका अपनाएंगे तो आपको हर बार कंफर्म टिकट मिलेगा चलिए आज आपलोगों को कंफर्म तत्काल टिकट लेने का तरीका बताते हैं।
IRCTC की वेबसाइट पर जाकर मास्टर लिस्ट बनाएं
IRCTC की इस सुविधा के बारे में अगर आप जान जाएंगे तो हर बार आपको कंफर्म तत्काल टिकट (Confirm Tatkal Ticket) मिलेगा। इसके तहत सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक मास्टर लिस्ट बनाना होता है। अगर यह मास्टर लिस्ट आप तैयार कर लेते हैं तो तत्काल बुकिंग में ज्यादा समय नहीं लगेगा और आसानी से टिकट बुक हो जाएगा। इस मास्टर लिस्ट में आपको अपने नाम, पता, उम्र बर्थ आदि की डीटेल्स भरना होता है, जिसके बाद आपको बुकिंग के समय इन सब चीजों को फिर से भरने का झंझट नहीं होगा।

कैसे बनाएं मास्टर लिस्ट
IRCTC की वेबसाइट पर जाएं
फिर My Account में Myprofile को चुनें
इसके बाद Add/Modify Master List ऑप्शन को चुनें
इसके बाद पैसेंजर के डिटेल्स को फिल कर दें और इसे सब्मिट कर दें
इसके बाद बुकिंग करते वक्त My Saved Passengers List को एड करें
इस ट्रिक से आपकी बुकिंग में टाइम बच जाएगा जिससे वेटिंग लिस्ट में जाने से बच जाएंगे।
हमेशा यूपीआई पेमेंट का करें इस्तेमाल
अगर आप टिकट बुक करते समय नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो परेशानी हो सकती है क्योंकि नेट बैंकिंग में ओटीपी, पासवर्ड डालने का झंझट रहता है। इसलिए कंफर्म टिकट के लिए आप यूपीआई पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें। इससे बहुत आसानी से और जल्दी पेमेंट हो जाता है। ये पेमेंट ऑप्शन काफी तेज होता है, इसलिए टिकट मिलने की संभावना ज्यादा होती है।
तत्काल टिकट बुकिंग का समय (Tatkal Ticket Booking Time)
एसी श्रेणी के टिकटों (2 A/3A/CC/EC/3E) के लिए बुकिंग विंडो सुबह 10:00 बजे खुलती है, जबकि गैर-एसी श्रेणी (SL/FC/2S) के लिए तत्काल टिकट सुबह 11:00 बजे से बुक किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications