Lockdown: दूसरे राज्य में फंसे लोगों को घर भिजवाएगी सरकार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। वहीं अब लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को गृह मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार सशर्त अपने लोगों को दूसरे राज्यों से वापस ला सकती हैं। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। केंद्र से निर्देश मिलते ही कई राज्यों ने प्रवासी नागरिकों के लिए पोर्टल लांच कर दिया है। जिस पर दूसरे राज्यों में फंसे लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें निकालने की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं, जिनका पोर्टल बन रहा है, जो जल्द ही लांच हो जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया-
Recommended Video

फंसे हुए नागरिकों को ये जानकारी देनी जरूरी
1- नाम और स्थानीय पता
2- मोबाइल नंबर और घर पर संपर्क सूत्र
3- किस राज्य में कहां पर फंसे हैं
4- आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र, जिसमें आपका पूरा पता स्पष्ट रूप से लिखा हो
5- सरकार आपको वापस लाने के लिए वाहन की व्यवस्था करेगी लेकिन चाहें तो आप अपने वाहन का ऑप्शन भी फार्म में चुन सकते हैं।

इन शर्तों के साथ होगी घर वापसी
दूसरे राज्य से आपको निकालने से पहले आपकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। अगर आप में कोरोना के लक्षण पाए गए तो आपको वापस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं आपके फोन में अरोग्य सेतू ऐप होना आनिवार्य है। आपको वापस लाते समय राज्य सरकार जो व्यवस्था करेगी आपको उसी से आना पड़ेगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। गंतव्य तक पहुंचने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम आपकी जांच करेगी। इसके बाद आपको होम क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं अगर आप रजिस्ट्रेशन के वक्त कोई जानकारी छिपाते या गलत बताते हैं तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

नीचे राज्य के नाम पर क्लिक कर करें अप्लाई
1- उत्तराखंड
2- ओडिशा
3- मध्य प्रदेश
4- राजस्थान
5- बिहार और झारखंड के लोग कोरोना सहायता ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप के जरिए आपको सहायता मिलेगी।
दरअसल बुधवार को ही गृह मंत्रालय ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के निर्देश जारी किए थे। ऐसे में अभी कई राज्य पोर्टल पर काम कर रहे हैं। जल्द ही अन्य राज्य भी लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए पोर्टल लांच कर देंगे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications