डॉक्टर-इंजीनियर बनना हुआ आसान, 50 करोड़ की iAchieve स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली, 05 मार्च: भारत में मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई के लिए प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार इसकी तैयारी तक नहीं कर पाते हैं। लाखों छात्र आईआईटी और नीट की पढ़ाई के लिए हर साल एंट्रेंस एग्जाम देते हैं, लेकिन पढ़ाई का खर्च इतना अधिक है कि छात्रों की पढ़ाई के लिए माता -पिता अपना घर, गहने और जमीन तक गिरवी रख देते हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए डेलीहंट(Dailyhunt) की सहयोगी वेबसाइट डेलीलर्न (dailylearn) ने iAchieve स्कॉलरशिप शुरू की है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्रों को 50 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मिलती है। भारत में iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए लाखों छात्र आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई के लिए आईआईटी, एनआईटी या नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट की पूरी डिटेल...

dailylearn

भारत में iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए लाखों छात्रों ने आवेदन किया। इसमें से अकेले बिहार में ही 15 हजार से अधिक छात्रों ने iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग भी लिया है। नेशनल लेवल के एन्ट्रेंस एग्जाम की फीस काफी महंगी हो गई है और कोर्स भी काफी कठिन है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए डेलीलर्न और वर्से इनोवेशन (डेलीहंट और जोश एप्स की मूल कंपनी) ने iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट शुरू किया है। iAchieve स्कॉलरशिप की मदद से छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर इंजीनियर बनना हुआ आसान, 50 करोड़ की iAchieve स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

कोरोना वायरस महामारी के बाद भारत की शिक्षा व्यवस्था का पूरा स्वरूप बदल गया है। पढ़ाई ऑफलाइन से सीधे ऑनलाइन मोड में शिफ्ट हो गई। iAchieve स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को दो चरण से गुजरना होता है और दोनों राउंड की परीक्षा पास करनी अनिवार्य होती है। पहले प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होगा, फिर फाइनल परीक्षा होगी। iAchieve स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच और सर्टिफिकेट आदि पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

iAchieve स्कॉलरशिप पात्रता

iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए कक्षा तीसरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं। छात्र केवल डेलीलर्न iAchieve प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल iAchieve टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए फाउंडेशन कोर्स, कोडिंग, एआई और रोबोटिक्स आदि जैसे कोर्स की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट पैटर्न, तिथि और समय

उम्मीदवार किसी भी समय (24x7) ऑनलाइन iAchieve प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट ले सकते हैं। iAchieve स्कॉलरशिप प्री-स्क्रीनिंग ऑनलाइन टेस्ट कुल 15 अंकों (कक्षा 3 से 7) और 20 अंकों (कक्षा 8 से 12) के लिए होगा।iAchieve स्कॉलरशिप ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए योग्यता प्राप्त करने वाले छात्र निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद iAchieve टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें: iAchieve Scholarship Test: 50 करोड़ की स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट 6 मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कक्षा तीसरी से 7वीं तक के लिए iAchieve स्कॉलरशिप प्री-स्क्रीनिंग ऑनलाइन टेस्ट कुल 15 अंक का होगा, जबकि कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए यह टेस्ट 20 अंक होगा। iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। कक्षा तीसरी से 8वीं तक के लिए 30 प्रश्न और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए 45 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं।

iAchieve स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट के पहले चरण पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन फाइनल टेस्ट के लिए आवेदन शुल्क देना होगा। iAchieve स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। जिसे रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। iAchieve स्कॉलरशिप टेस्ट, पंजीकरण और अन्य विवरणों के विवरण के लिए उम्मीदवार https://www.dailylearn.in/dailyhunt-iachieve-jee-neet-cbse-state-board-coding-scholarship-test.html पर विजिट करें। गौरतलब है कि छात्रों को देश के बेहतरीन संस्थानों जैसे inventors, super 30 की गुणवत्ता ऑनलाइन डेलीलर्न पर मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+