कश्मीर में बच्चे खिलौने वाली एके-47 लेकर जा रहे रैलियों में!
श्रीनगर। हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी की स्थिति में सुधार होने की जगह हालात दिन पर दिन बदतर ही होते जा रहे हैं। जो बुरहान वानी जिंदा रहते हुए इंडियन आर्मी और बाकी सुरक्षाबलों के खिलाफ जहर उगलता था अब उसकी मौत भी सुरक्षाबलों के लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आ रही है।

बच्चों ने देखा वानी जैसा बनने का सपना
पिछले दिनों साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए एक रैली में जब छोटे-छोटे बच्चे हाथ में खिलौने वाली एके-47 लेकर पहुंचे तो स्थिति ने कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया था।
अनंतनाग में हुई रैली इस बात का सुबूत थी कि कैसे अब वानी की मौत के बाद से घाटी में आतंकवादियों के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है।
बच्चे नंगे पैर इस रैली में पहुंचे थे और वे रैली में लग रहे आजादी के नारों को सुन रहे थे। कुछ बच्चे तो अब बुरहान वानी की तरह भी बनने का सपना देखने लगे हैं।
कर्फ्यू के बावजूद रैलियां
साउथ कश्मीर में अब इस तरह के नजारे आम हैं और पिछले एक माह से ऐसे ही घटनाक्रम नजर आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों की चिंताएं और बढ़ गई हैं क्योंकि कर्फ्यू के बावजूद यह सिलसिला रुक नहीं रहा है।
कई रैलियां रोजाना हो रही हैंऔर जिनमें सिर्फ आजादी की बात की जा रही है। कई रैलियों को तो 'आजादी रैली' के नाम से ही प्रचारित किया जा रहा है।
90 के दौर ने दी घाटी में दस्तक
एक और बात जो सबसे ज्यादा डराती है वह है रैलियों में कई आतंकी कमांडरों की शिरकत और उनका लोगों को संबोधित करना।
इस तरह की घटनाएं अब एक बार फिर से घाटी में 90 के उसी दौर की याद दिलाने लगी हैं जब कश्मीर के हजारों युवाओं ने एलओसी पार की थी और एक नए संघर्ष की शुरुआत के भागीदार बने थे।
सड़कों पर गुस्से का नजारा
कश्मीर में पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से जारी हिंसा में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है तो 3,000 लोग घायल हैं। सड़कों पर लोगों का गुस्सा आसानी से देखा जा सकता है और इस बीच किसी एक भी व्यक्ति की मौत इसे सिर्फ बढ़ाती है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications