'छोटे से चिंटू मियां, लंबी सी पूंछ,' जानिए ऋषि के चिंटू बनने की यह क्‍यूट स्‍टोरी

मुंबई। 70 के दशक से आज तक अदाकारी के अलग-अलग रंगों से सिनेमा के शौकीनों के दिलों पर अलग छाप छोड़ने वाले ऋषि कपूर अब दुनिया में नहीं है। गुरुवार को मुंबई के गिरगांव स्थित सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली। 67 साल के ऋषि को निश्चित तौर पर हिंदी सिनेमा और उनके फैंस मिस करेंगे। प्‍यार से ऋषि को चिंटू कहा जाता था और इस निकनेम की कहानी भी अपने आप में काफी खास है।

रणधीर कपूर बुलाते थे प्‍यार से चिंटू

रणधीर कपूर बुलाते थे प्‍यार से चिंटू

ऋषि आज से चार साल पहले अनुपम खेर के शो 'कुछ भी हो सकता है' में आए थे। यहां पर उन्‍होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। इसी दौरान उन्‍होंने बताया था कि क्‍यों उनका नाम चिंटू पड़ गया और कैसे इस नाम को लोकप्रियता हासिल हुई। इस नाम का श्रेय जाता है ऋषि के बड़े भाई और करिश्‍मा, करीना के पिता रणधीर कपूर को। राजकपूर के लाडले ऋषि ने बताया था, 'मैं घर में सबसे छोटा था और नया बच्‍चा था और तब से ही यह चिंटू मेरा प्‍यार का नाम बन गया। उस समय मेरे भाई रणधीर कपूर स्‍कूल में थे और वह एक कविता पढ़ते थे जिसकी लाइनें थीं- 'छोटे से चिंटू मियां, लंबी सी पूंछ। जहां जाएं चिंटू मियां, वहां जाएं पूंछ।'

Recommended Video

    Rishi Kapoor ने Nargis के मनाने पर Chocolate के लालच में की थी ये पहली Film | वनइंडिया हिंदी
    मां के निधन पर देश नहीं आ सके ऋषि

    मां के निधन पर देश नहीं आ सके ऋषि

    सन् 1973 से लेकर साल 2000 तक उन्‍होंने इन 92 फिल्‍मों को किया जिसमें से 36 तो बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। उन्‍होंने 'मेरा नाम जोकर' में अपने पिता राजकपूर के बचपन का रोल अदा किया था। ल्‍यूकेमिया नामक कैसर ने कपूर खानदान के चिंटू को उनके फैंस से छीन लिया। अक्‍टूबर 2018 में ऋषि की मां कृष्‍णा राजकपूर का निधन हो गया था। ऋषि तब तब इलाज के लिए न्‍यूयॉर्क जा चुके थे और अपनी मां के अंतिम संस्‍कार में भी देश नहीं लौट सके थे।

    पीएम मोदी ने जताया अफसोस

    पीएम मोदी ने जताया अफसोस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ऋषि कपूर को एक्टिंग का पावर हाउस करार दिया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्‍यारे और जिंदादिल, यह थे ऋषि कपूर जी। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मै हमेशा हमारे बीच हुई वार्ता को याद करता रहूंगा, यहां तक कि सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातचीत भी याद आएगी। वह फिल्‍मों और भारत की तरक्‍की के लिए जूनुनी थे। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।'

    दो साल से लड़ रहे थे कैंसर से जंग

    दो साल से लड़ रहे थे कैंसर से जंग

    ऋषि ने पिछले वर्ष लोकसभा चुनावों से पहले ट्वीट किया था और कहा था कि वो चाहते हैं कि मोदी एक बार फिर देश के पीएम बनें। उनके अंतिम समय में उनकी पत्‍नी नीतू कपूर उनके साथ थीं। उनके भाई रणधीर कपूर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी उन्‍हें एक महान और लीजेंडरी अभिनेता करार दिया। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी का पता लगा था। इसके बाद वह न्‍यूयॉर्क गए थे और करीब एक साल तक उनका इलाज वहां पर चला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+