सोशल मीडिया: आडवाणी ने डाला राष्ट्रपति चुनाव में वोट, लोग बोले- सदी की सबसे दर्दनाक तस्वीर
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के वोटिंग को लेकर यूजर्स ने ज्यादा प्रतिक्रियाएं दी हैं।
नई दिल्ली। देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर मतदान सम्पन्न हो चुका है। विधायकों और सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने वोट डाल दिए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में इस बार किसकी जीत होगी ये तो 20 जुलाई को पता चलेगा, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चुटकी ली गई। किसी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर शेयर करके अपना कमेंट किया तो किसी ने एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार की तस्वीर शेयर करके अपनी टिप्पणी की। देखिए सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं...
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सम्पन्न
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के वोटिंग को लेकर यूजर्स ने ज्यादा प्रतिक्रियाएं दी हैं। यूजर नीरज बधवार आडवाणी की वोटिंग करते हुए की तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखते हैं, 21वीं सदी की सबसे दर्दनाक तस्वीर।
हमें तो अपनो ने लूटा ग़ैरों में कहा दम था ! #PresidentialPoll #PresidentialElection pic.twitter.com/bKiAh1VRt4
— Abhijeet (@aaptimist_) July 17, 2017
2014 में जब केंद्र मोदी सरकार आई तो सभी को उम्मीद थी कि इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ही बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। इस पर ट्विटर यूजर शिबू त्रिपाठी ने ये ट्वीट किया।
this is what shattered and broken dreams look like #PresidentialElections #RashtrapatiBhawan @RashtrapatiBhvn pic.twitter.com/QBWyxV65BW
— Shibu Tripathi (@imsktripathi) July 17, 2017
Post of Indian President is like a retirement plan for the ageing politicians.
— Rama Ponangi (@RamaPonangi) July 16, 2017
(There might be deserving exceptions)#PresidentialElection












Click it and Unblock the Notifications