ये पढ़ने के बाद कभी नहीं पिएंगे कागज की कप में चाय
नयी दिल्ली। अगर आप अपने दफ्तर या फिर शादी-पार्टियों में पेपर कप में चाय या कॉफी पीते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। इस खबर को पढ़ने के बाद आप निश्चित तौर पर पेपर कपों में चाय पीना छोड़ देंगे।

जी हां जिस कप को आप पेपर का मानकर सुरक्षित समझा जा रहा था, वह बेहद खतरनाक है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन पेपर के कपों में चाय या फिर कोई भी गर्म चीज का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण के सही नहीं हैं। दरअसल इन कागज के कपों को बनाने के दौरान इनमें लगाया जाने वाला गोंद और केमिकल सेहत के लिए खतरनाक हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार इन प्यालों को बनाने में रिसाइकिल कर पेपर का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में पेपर पर पहले के कई घातक केमिकल लगे होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन कपों से कैमिलकों को साफ करने की कोई विधि अभी तक प्रचलन में नहीं है।
इन पेपर कपों में लगाए गए गोंद और कैमिकलों में जब गर्म चाय या कॉफी रखी जाती है तो वो उसमें घुल जाती है और उसके साथ ही हमारे पेट में पहुंच जाती है। ये कैमिकल हमारे आंतों में सूजन, कैंसर, गलें में एलर्जी, गुर्दों में सूजन, जैसे खतरों को 20 गुना बढ़ा देता है। इतना ही नहीं इससे ब्लड कैंसर, टीबी और ब्रेन अटैक की आशंका बढ़ जाती है।पे












Click it and Unblock the Notifications