Video: जब ट्रंप के सामने पीएम मोदी को शर्मिंदा होने से बचाया NSA डोवाल ने

नई दिल्‍ली। पिछले दिनों वॉशिंगटन स्थित व्‍हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेता रोज गार्डन में थे और यहां से दोनों ने एक ज्‍वॉइन्‍ट स्टेटमेंट जारी किया। इसके बाद दोनों नेता वर्किंग डिनर के लिए एक साथ आए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप पांच घंटे तक साथ थे। इन पांच घंटों में एक पल ऐसा भी आया जब पीएम मोदी को एक ऐसे अनचाहे पल से रूबरू होना पड़ा जो उन्‍हें शर्मसार कर सकता था लेकिन राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल उनके रक्षक बनकर सामने आए।

Video: जब ट्रंप के सामने पीएम मोदी को शर्मिंदा होने से बचाया NSA डोवाल ने

हवाओं से परेशान हुए मोदी

व्‍हाइट हाउस के रोज गार्डन में जिस समय पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप मीडिया के सामने थे, उसी समय पीएम के सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल की अलर्टनेस ने उन्‍हें ट्रंप के सामने शर्मिंदा होने से बचाया। रणनीतिकार पीएम के सबसे करीबी हैं। भरोसेमंद अजित डोवाल पर पूरे देश की रक्षा और सुरक्षा का जिम्‍मा है। रोज गार्डन में जिस समय पीएम मोदी, ट्रंप के साथ मीडिया से मुखातिब थे, उस समय हवा काफी तेज थी और ये हवाएं पीएम मोदी को खासा परेशान कर रही थीं। पीएम मोदी जैसे ही मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने वाले थे, उनके भाषण के कुछ पन्‍ने उड़कर दूसरी तरफ चले गए। पीएम मोदी, राष्‍ट्रपति ट्रंप के भाषण को सुनने में मशगूल थे और उन्‍होंने ध्‍यान नहीं दिया। आगे की लाइन में बैठे डोवाल को जैसे ही इस बात का अहसास हुआ, वह तुरंत उन पेपर्स को उठाने के लिए आगे बढ़े। उन्‍होंने उन पेपर्स को इकट्ठा करके पीएम मोदी को सौंप दिया।

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना की तरफ बहुत ही कम लोगों का ध्‍यान गया। वहीं अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें लोग एनएसए डोवाल की अलर्टनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं। पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप ने करीब पांच घंटे साथ में बिताए और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और दोनों ने एक ज्‍वाइंट स्‍टेटमेंट भी जारी किया। इस मुलाकात से पहले ही अमेरिकी मीडिया को निर्देश दे दिए गए थे कि कोई भी सवाल नेताओं से पूछा नहीं जाएगा। इस पर ट्रंप प्रशासन की अमेरिकी मीडिया में काफी आलोचना भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+