यकीन नहीं होगा! इतनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं बंगाल में 'खेला' करने वालीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि बंगाल के बाद अब पूरे देश में 'खेला' होगा।

नई दिल्ली, 29 जुलाई: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में 'खेला' करने वालीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं और इन दिनों दिल्ली में विपक्ष के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात कर रही हैं। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि बंगाल के बाद अब पूरे देश में 'खेला' होगा। ममता का इशारा साफ है कि 2024 में वो भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बनने जा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं?

5 साल में 14 लाख रुपए घटी ममता की प्रॉपर्टी

5 साल में 14 लाख रुपए घटी ममता की प्रॉपर्टी

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से मैदान में उतरीं, लेकिन उन्हें अपनी ही पार्टी के बागी नेता और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के सामने हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए अपने शपथ-पत्र में ममता बनर्जी ने कुल 16 लाख 72 हजार रुपए की संपत्ति का खुलासा किया। इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 30 लाख 45 हजार रुपए बताई थी। यानी पिछले 5 साल में ममता बनर्जी की संपत्ति में करीब 14 लाख रुपए की कमी आई है।

कितनी है ममता बनर्जी की सालाना इनकम

कितनी है ममता बनर्जी की सालाना इनकम

इलेक्शन कमीशन को दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले 2019-2020 में ममता बनर्जी की सालाना इनकम 10 लाख 34 हजार रुपए रही। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास केवल 69 हजार रुपए कैश हैं, जबकि दो बैंक खातों में 13 लाख 53 हजार रुपए जमा हैं। बंगाल की सीएम के पास करीब 43 हजार रुपए की ज्वैलरी है, लेकिन उनके नाम पर कोई भी गाड़ी नहीं है।

ममता के पास इस्लामी इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री

ममता के पास इस्लामी इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री

इनके अलावा ममता बनर्जी के नाम पर कोई मकान या खेती की जमीन नहीं है। 1962 में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के योगेश चंद्र चौधरी कॉलेज से लॉ में ग्रेजुएशन करने वालीं ममता बनर्जी के पास इस्लामी इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी है। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के मुताबिक, ममता बनर्जी के ऊपर किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

ये भी पढ़ें- जज को सुनवाई से हटाने की मांग ममता बनर्जी को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+