Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जज को सुनवाई से हटाने की मांग ममता बनर्जी को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, 07 जुलाई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से राजनीतिक हिंसा हुई। खुद ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद यह पूरा मामला कोर्ट पहुंचा। इस मामले की सुनवाई कर रहे जज को हटाने की मांग करना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महंगा पड़ा है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज कौशिक चंद को सुनवाई से हटाने की मांग की थी। ममता ने आरोप लगाया था कि जज कौशिक चंद का भाजपा के साथ रिश्ता है। लेकिन खुद जस्टिस कौशिक ने ममता की इस अपील को खारिज कर दिया। साथ ही न्यायपालिका की छवि को खराब करने के लिए उनपर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Recommended Video

    West Bengal: Mamata Banerjee पर Calcutta High Court ने लगाया 5 लाख का जुर्माना | वनइंडिया हिंदी
    mamata

    बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। अपनी हार को ममता बनर्जी ने कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस कौशिक चंद की बेंच कर रही थी। लेकिन ममता बनर्जी ने जस्टिस कौशिक को सुनवाई से हटाए जाने की अपील की थी। हालांकि जस्टिस कौशिक ने ममता बनर्जी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है लेकिन इसके साथ ही खुद के विवेक के आधार पर इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+