कितनी संपत्ति की मालिक हैं हनुमान चालीसा पर उद्धव को चुनौती देने वालीं नवनीत राणा

नवनीत राणा के नाम पर करीब 27 लाख रुपए की गोल्ड ज्वैलरी और करीब 5 करोड़ की कीमत के तीन फ्लैट भी हैं।

मुंबई: हनुमान चालीसा को लेकर इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति गर्माई हुई है। अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके पति निर्दलीय विधायक रवि राणा ने शनिवार को ऐलान किया था कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास यानी 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हालांकि नवनीत राणा 'मातोश्री' तक पहुंच पातीं, उससे पहले ही बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हो गए और नवनीत राणा अपने घर से बाहर नहीं निकल पाईं। इसके बाद शाम को मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र में चल रही इस सियासी हलचल के बीच आइए जानते हैं कि नवनीत राणा कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

Recommended Video

    अभिनेत्री से नेत्री बनीं Navneet Rana कैसे पहुंचीं jail? जानिये सब कुछ | वनइंडिया हिंदी
    इतने करोड़ की मालकिन हैं नवनीत राणा

    इतने करोड़ की मालकिन हैं नवनीत राणा

    नवनीत राणा 2019 में महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरीं और सांसद चुनी गईं। चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में नवनीत राणा ने बताया कि उनके पास कुल 12 करोड़, 45 लाख (12,45,54,656) रुपए की संपत्ति हैं। हालांकि उन्होंने साथ ही अपने ऊपर करीब 7 करोड़ रुपए की देनदारी भी बताई। नवनीत राणा और उनके पति के अलग-अलग बैंकों में सात खाते हैं, जिनमें उन्होंने करीब 6 लाख रुपए जमा होने की बात बताई।

    नवनीत और उनके पति के पास तीन गाड़ियां

    नवनीत और उनके पति के पास तीन गाड़ियां

    शपथ पत्र के मुताबिक, नवनीत राणा के पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी है, जिसकी कीमत उन्होंने 20 लाख 74 हजार रुपए बताई। वहीं, उनके पति के नाम पर करीब 61 लाख रुपए कीमत की दो गाड़ियां हैं, जिनमें एक फोर्ड एवेंडर और दूसरी टोयोटा फॉर्च्यूनर है। नवनीत राणा ने चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास करीब 27 लाख और उनके पति के पास 2 लाख रुपए के सोने के गहने हैं।

    नवनीत के पास करीब 5 करोड़ के तीन फ्लैट

    नवनीत के पास करीब 5 करोड़ के तीन फ्लैट

    नवनीत राणा ने अचल संपत्ति के तौर पर बताया कि उनके और पति रवि राणा के नाम पर एक करोड़ 82 लाख रुपए की कृषि भूमि है। इसके अलावा उनके पति के नाम पर 40 लाख रुपए की एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है। नवनीत राणा के नाम पर मुंबई में तीन फ्लैट हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इनमें से एक फ्लैट मुंबई की पाटलिपुत्र ओशिवरा सोसाइटी, दूसरा मुंबई के गार्डन एस्टेट गोरेगांव और तीसरा फ्लैट वेस्ट मुंबई के लवी अपार्टमेंट में है।

    कौन हैं नवनीत राणा

    कौन हैं नवनीत राणा

    नवनीत राणा फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आई हैं। मुंबई के पंजाबी परिवार में जन्मीं नवनीत राणा ने कार्तिका हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद नवनीत ने फिल्मों का रुख किया और एक कन्नड़ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। चेतना, जगतपति, गुड बॉय, भूमा और लव इन सिंगापुर जैसी फिल्में करने के बाद नवनीत राणा ने 'लड़ गया पेचा' नाम की एक पंजाबी फिल्म भी की। इसके बाद नवनीत राजनीति में आईं और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2019 में अमरावती लोकसभा सीट पर शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद अडसुल को हराकर सांसद बनीं। चुनाव में एनसीपी और कांग्रेस ने नवनीत राणा को अपना समर्थन दिया था।

    ये भी पढ़ें- 'टैलेंट नहीं, खूबसूरती की वजह से टीम में हो', कमेंट पर महिला फुटबॉलर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
    रवि राणा से कैसे हुई नवनीत की मुलाकात

    रवि राणा से कैसे हुई नवनीत की मुलाकात

    नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा दोनों ही योग गुरु बाबा रामदेव के प्रबल अनुनायी हैं। बताया जाता है कि एक योग शिविर के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद 2011 में बाबा रामदेव ने अपने आश्रम में करीब 3000 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया और इसी समारोह में नवनीत और रवि ने भी साथ फेरे लिए। नवनीत के पति रवि राणा महाराष्ट्र की बदनेरा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव जीत चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+