दुल्हे की कीमत बता रही है ये वेबसाइट, आप भी जानें अपनी कीमत
नयी दिल्ली। एक ओर समाज और कानून दहेज प्रथा को खत्म करने की कोशिशों में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसी वेबसाइट है जो दहेज को प्रमोट कर रही हैं। जी हां ये वेबसाइट सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोगों को दहेज के लिए उनकी कीमतें बता रही हैं।

एक प्रतिष्ठित मैट्रीमोनियल साइट इन दिनों लोगों को फेसबुक और ट्विटर पर ये बताने की कोशिशें कर रहा है कि वो कितना दहेज पाने के लायक हैं। उनकी लिंक पर जाकर आप अपनी उम्र, पेशा, वेतन और शिक्षा आदि की जानकारी देकर अपनी कीमत जान सकते हैं।
बेहद शर्मनाक: दहेज के लिए महिला को 3 साल बाथरूम में रखा बंद
हलांकि आपको बता दें कि वेबासाइट द्वारा साझा किए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद , सारी सूचनाएं भरने के बाद जब हर बार अंतिम जवाब 91,202 ही आएगा। दरअसल Shadi.com ने दहेज के खिलाफ अपना यह दिलचस्प अभियान शुरू किया है।

उनका दावा है कि दुनिया भर के 195 में से 154 देशों में लोगों ने यह हमारा यह 'दहेज विरोधी गेम' खेला है। फेसबुक पर अब तक 16,695 लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि 136 बार शेयर किया गया है। वहीं ट्विटर पर करीब 500 बार इसे रीट्वीट किया गया है।
दहेज की दुनिया के 10 दर्दनाक सच जो कोई नहीं सुनना चाहता
अब आपको 91202 के बारे बताएं। इस वेबसाइट के मुताबिक यह आंकड़ा भारत में साल 2001 से 2012 के बीच दहेज की वजह से मारी गई महिलाओं की संख्या है। इस वेबसाइट ने लोगों से भारत को दहेज मुक्त बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications