बाहुबली-2 का इतना तगड़ा बीमा, रकम सुनकर उड़ जाएंगे तोते
पॉलिसी में फिल्म बाहुबली से जुड़ी किसी भी अनहोनी जैसे किसी अभिनेता की मृत्यु या बीमारी, प्राकृतिक आपदा या किसी हादसे के कारण हुए नुकसान को कवर किया गया है।
नई दिल्ली। अपनी रिलीज के दिन से ही कमाई के नए-नए कीर्तिमान बना रही फिल्म 'बाहुबली-2' का जलवा कायम है। फिल्म देख चुके दर्शकों को 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' का जवाब तो मिल गया लेकिन फिल्म की दीवानगी अभी भी कम नहीं हो रही है। अब इस फिल्म के इंश्योरेंस को लेकर एक और बड़ी खबर आई है।

200 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस
बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही फिल्म बाहुबली-2 का इंश्योरेंस भी करोड़ों रुपए में हुआ है। फ्यूचर जनरली इंश्योरेंस कंपनी ने फिल्म के तेलुगू संस्करण का 200 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस किया है। कंपनी ने अपने फिल्म पैकेज इंश्योरेंस प्रोडक्ट के तहत यह बीमा किया है। कंपनी के मुताबिक इस इंश्योरेंस पॉलिसी में प्री-प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान फिल्म से जुड़े रिस्क कवर किए जाएंगे।

पॉलिसी में क्या क्या कवर है?
फ्यूचर जनरली इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पॉलिसी में फिल्म से जुड़ी किसी भी अनहोनी जैसे किसी अभिनेता की मृत्यु या बीमारी, प्राकृतिक आपदा या किसी हादसे के कारण हुए नुकसान को कवर किया गया है। इसके अलावा किसी हादसे के चलते शूटिंग से जुड़े उपकरणों को हुए नुकसान को भी पॉलिसी में कवर किया गया है।

गुरूवार तक कुल 800 करोड़ की कमाई
आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली-2 की रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। बाहुबली-1 के अंत में बाहुबली की हत्या पर उठे सवाल 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' का जवाब जानने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह फिल्म गुरूवार तक सभी भाषाओं में कुल 800 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

बन सकती है बाहुबली-3
गौरतलब है कि यह फिल्म तेलगू, हिंदी, मलयालम, तमिल सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि बाहुबली के दोनों भागों की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद डायरेक्टर राजामौली इसका तीसरा भाग बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि बाहुबली-2 को फिल्म के अंत के तौर पर दिखाया गया है। ये भी पढ़ें- बाहुबली, कटप्पा, देवसेना को बाहुबली-2 के लिए मिली कितनी फीस
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications