रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली बाहुबली-2 के सितारों को फिल्म के लिए मिली कितनी फीस
बाहुबली ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के सामने कोई नहीं टिक पा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि इस ब्लॉबस्टर के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है।
नई दिल्ली। बाहुबली की सफलता के बाद बाहुबली -2 ने भी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म के सामने को ई नहीं टिक पा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि इस ब्लॉबस्टर के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है।


प्रभास-बाहुबली
फिल्म के सबसे अहम किरदार बाहुबली के लिए काफी मेहनत करने प्रभास ने अपने रोल के लिए फिल्म की स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा 25 करोड़ की फीस ली है।

राणा दग्गुबाती-भल्लाल देव
फिल्म के विलेन भल्लालदेव यानी राणा दाग्गुबाती, प्रभास के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं. उन्हें इस रोल के लिए15 करोड़ रुपए दिए गए।

अनुष्का शेट्टी-देवसेना
फिल्म में देवसेना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को 5 करोड़ मेहनताना मिला।

अवंतिका-तमन्ना भाटिया
फिल्म की दूसरी नायिका तमन्ना भाटिया को भी फिल्म के लिए 5 करोड़ फीस मिली है। हालांकि तमन्ना के पास दूसरे भाग में बहुत कम रोल रहा।

कटप्पा-सत्यराज
फिल्म में बेहद लोकप्रिय किरदार कटप्पा को निभाने वाले सत्यराज को 2 करोड़ रुपए फीस मिली है।

राजमाता शिवगामी-राम्या कृष्णन
फिल्म में मां शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन को 'बाहुबली' के लिए 2.5 करोड़ रुपए दिए गए।

एसएस राजा मौली
फिल्म में एक्टरों से ज्यादा फीस मिली है, फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजा मौली को। राजा मौली ने फिल्म के डायरेक्शन के लिए 28 करोड़ रुपए लिए हैं।
(ये जानकारी मीडिया में चल रहे एक वीडियो पर है, इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है )
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications