VIDEO: कपिल शर्मा ने कुमार विश्वास से पूछा AAP छोड़ने को लेकर सवाल तो मिला ये जवाब

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' का हर एपिसोड बेहद खास और मनोरंजक होता है। यही वजह है कि फैंस इस शो को पसंद करते हैं। कपिल शर्मा के इस शो की खास बात ये होती है कि इसमें हर बार नए गेस्ट आते हैं, जिनके साथ बेहद मजेदार अंदाज में कपिल शर्मा सवाल-जवाब करते हैं। इस दौरान कई बार ऐसे सवालों के जवाब भी सामने आते हैं जिसे हर कोई जानना चाहता है। ऐसा ही कुछ 'द कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगा, जब कुमार विश्वास इसमें पहुंचेंगे। कुमार विश्वास के इस शो में आने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कपिल शर्मा ने कुमार विश्वास से आम आदमी पार्टी छोड़ने को लेकर एक सवाल किया, जिसका जवाब भी कुमार विश्वास ने दिया है, लेकिन बेहद मजेदार अंदाज में।

'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे कुमार विश्वास

'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे कुमार विश्वास

दरअसल, इस वीकइंड पर 'द कपिल शर्मा शो' के मंच पर कुमार विश्वास आएंगे। कपिल शर्मा के साथ उनके आने का एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा कि होस्ट कपिल शर्मा ने गेस्ट कुमार विश्वास से एक सवाल किया। उन्होंने कहा, 'आप जब पिछली बार आए थे तो आप 'AAP' (आम आदमी पार्टी) थे लेकिन अब 'आप' हम कैसे हो गए, मेरा कहने का मतलब है कि सर क्या राजनीति रास नहीं आई आपको।'

कपिल शर्मा के सवाल पर कुमार विश्वास ने कैसे दिया जवाब, देखिए

कपिल शर्मा के इस सवाल का कुमार विश्वास ने भी बेहद खास अंदाज में जवाब दिया। कुमार विश्वास ने कहा, 'ऐसा नहीं है, ये केवल हॉलीवुड की फिल्मों में होता है कि 'झाड़ू' लगाकर आदमी उड़ता है।' कुमार विश्वास का जवाब सुनकर कपिल शर्मा के साथ-साथ वहां मौजूद दर्शकों की हंसी नहीं रुकती है। सभी लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में कुमार विश्वास के साथ-साथ बॉलीवुड के दो एक्टर्स नजर आएंगे। मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी इन एपिसोड में शामिल होंगे। इसका मतलब है कि इन तीन शानदार हस्तियों के साथ कपिल शर्मा इस वीकइंड शो में खूब धमाल मचाने वाले हैं।

जब कुमार विश्वास बोले- पहले शेर था अब शेरनी बैठी हैं

सोनी टीवी ने 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा कि कैसे कपिल शर्मा के सवालों का तीनों ही हस्तियां बेहद मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं। उनके सवाल-जवाब से दर्शकों को बड़ा मजा आता है। वीडियो की शुरुआत में कपिल शर्मा कुमार विश्वास का स्वागत करते हैं। वो कुमार विश्वास से कहते हैं कि आपका शेर सुनकर सामने (यहां नवजोत सिंह सिद्धू की बात हो रही है) से भी कोई शेर आता था। तभी कुमार विश्वास कहते हैं कि पहले शेर था अब शेरनी बैठी हैं। ये सुनते ही अर्चना पूरन सिंह खुश हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+