थलाइवी- कंगना के लुक को देख हर कोई हैरान, जानिए कैसे बनीं जयललिता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' का टीजर और पोस्टर जारी हो गया है। कंगना की फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके लिए कंगना को जयललिता का लुक दिया गया है। जिसमें वह काफी अलग लग रही हैं।

जानकारी के मुताबिक इस किरदार को निभाने के लिए कंगना को काफी मेहनत करनी पड़ी है। उनका ये लुक देखकर हर कोई हैरान है। इस लुक में कंगना पहचान में ही नहीं आ रही हैं। इसके लिए कंगना ने प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया है।

तीन भाषाओं में आएगी फिल्म
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कंगना के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को वो अच्छी नहीं लगीं। थलाइवी में अभिनेता अरविंद स्वामी एमजीआर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपने किरदार में जान डालने के लिए कंगना ने तेलुगु से लेकर क्लासिकल डांस तक सीखा है।

फिल्म अगले साल रिलीज होगी
जयललिता के जीवन पर आधारित ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसमें प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद
हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। जयललिता की भतीजी ने इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट से मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म के निदेशक एएल विजय ने उनके सहमति नहीं ली है।
महाराष्ट्र पर सुनवाई: वकील ने कहा- अजित पवार ही हैं एनसीपी, सुप्रीम कोर्ट में लगे ठहाके












Click it and Unblock the Notifications