इजरायली ड्रोन से पाकिस्तानी आतंकियों का सफाया कर सकता है भारत

बेंगलुरु (ऋचा बाजपेयी)। दसवें एयरोइंडिया का आगाज बुधवार को बेंगलुरु के येलाहंका से हुआ। यहां पर अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस समेत दुनिया के तमाम देशों की कंपनियां एकत्र हुई हैं। इन सबके बीच एक ऐसा ड्रोन विमान है, जो आगे चलकर पाकिस्तान से आतंकवाद की जंग लड़ने में काम आयेगा। खास बात यह है कि इस ड्रोन का निर्माण इजरायल ने किया है। [एयरो इंडिया की शानदार एक्सक्लूसिव तस्वीरें]

इजरायल के इस ड्रोन का नाम है सुपर हीरोन। इसका इस्तेमाल भारत आतंकियों की खोज-खबर के लिये कर सकता है। यह ड्रोन पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की धरपकड़ के लिये काम आ सकता है।

इससे जुड़े अहम बिंदु

  • सुपर हीरोन के पास 30 सान का अनुभव है और यह 1 लाख घंटों से ज्यादा समय तक लगातार उड़ सकता है।
  • अगर इसे दिल्ली से लॉन्च किया जाये तो सिर्फ 30 मिनट में आनंदर बॉर्डर पर बैठे दुश्मनों का पता लगा सकता है।
  • इसके सेंसर इतने तीव्र हैं कि 30,000 फीट की ऊंचाई से यह दुश्मनों का पता लगा सकता है।
  • इसकी रेंज 250 से 1000 किलोमीटर तक है।
  • बर्फबारी, बारिश, तेज धूप, भारी नमी, आदि का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
  • इसकी कोमजैम टेक्नोलॉजी दुश्मन के कम्यूनिकेशन को ट्रैक कर ब्लॉक कर सकता है।
  • कमोनिट तकनीक से यह सीधे दुश्मन पर प्रहार कर सकता है।
  • न सिर्फ भारत में यह पाकिस्तान के सरहदी इलाकों में मौजूद आतंकियों का पता भी लगा सकता है।
  • आतंकियों को पता तक नहीं चलेगा कि उन्हें कोई फॉलो कर रहा है।
  • क्या भारत है तैयार?

यह ड्रोन भारतीय सेना के लिये कारगर साबित हो सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल भारत सरकार करने देगी, इस पर संदेह है। एयरो इंडिया 2015 में इसका प्रदर्शन किया गया है। विशेषज्ञों ने वनइंडिया को बताया कि भारत सरकार चाहे तो देश के अंदर आतंकवादियों के खतरों से निबटा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+