सेट पर कैसे थे पर्लपुरी, सह अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव, बोलीं- मेरी भी एक बेटी है

मुंबई, 07 जून। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसके बाद पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल यह मामला इसलिए काफी गंभीर हो गया है क्योंकि पर्ल वी पुरी और पीड़िता बच्ची की मां दोनों ही एक साथ टीवी शो पर काम करते थे। डीसीपी संजय पाटिल ने बताया कि पर्ल का आरटी पीसीआर टेस्ट किया जाएगा और अगर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें ठाणे जेल में भेज दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि पर्ल पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, ऐसे में मुंबई में कोरोना के हालात को देखते हुए गिरफ्तार हुए व्यक्ति का पहले कोरोना टेस्ट कराया जाता है और उसके बाद ही उसे जेल में भेजा जाता है। जिस तरह से बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप पर्ल पुरी झेल रहे हैं उसके बाद एक के बाद एक कई सह कलाकार उनके समर्थन में आ रहे हैं।

कई शो का हिस्सा रह चुके हैं पर्ल पुरी

कई शो का हिस्सा रह चुके हैं पर्ल पुरी

पर्ल पुरी कई लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने नागिन-3, दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मांग, बेपनाह प्यार, नागार्जुन एक योद्धा, ब्रम्हराक्षस 2 में काम किया है। यही नहीं पर्ल पुरी बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी आ चुके हैं। साथ ही किचन चैंपियन 5, खतरा खतरा में भी नजर आए थे। पर्ल पुरी पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनके साथ नागार्जुन शो में काम कर चुकी अभिनेत्री रिशिना कंधारी ने खुलकर पर्ल पुरी के साथ अपने अनुभव को साझा किया है।

रिशिना का ने साझा किया अनुभव

रिशिना का ने साझा किया अनुभव

रिशिना ने बताया कि पर्ल पुरी का शो के दौरान लड़कियों के साथ व्यवहार काफी अच्छा था। मेरी खुद भी एक बच्ची है लिहाजा मैं खुद भी शो के दौरान सेट पर बच्चों को लेकर काफी सतर्क रहती हूं। जिस कलाकार के साथ आपने साथ काम किया हो, उसके खिलाफ इस तरह के आरोप लगे यह दुर्भाग्यपुर्ण है। मुझे याद है वह नागार्जुन शो के दौरान हर किसी से कैसे बात करता था, उसका व्यवहार महिला कलाकारों के साथ काफी अच्छा था। लिहाजा मुझे नहीं लगता है कि वह इस तरह का व्यक्ति है जैसा लोग उसे दिखा रहे हैं।

मेरी भी एक बेटी है,पोक्सो को गंभीरता से लेती हूं.

मेरी भी एक बेटी है,पोक्सो को गंभीरता से लेती हूं.

रिशिना ने कहा कि मेरी भी एक बेटी है और मैं पोक्सो एक्ट का काफी गंभीरता से लेती हूं। मैंने पहले भी कई बाल कलाकारों के साथ काम किया है, मैं खुद भी उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहती हूं। अगर हमारी इंडस्ट्री बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है तो हम लोग अपनी सीमा में रहते हुए आराम से काम नहीं कर सकते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही सच सामने आएगा और किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी।

राखी सावंत ने किया बचाव

राखी सावंत ने किया बचाव

बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने भी पर्ल पुरी का समर्थन किया था। राखी ने कहा कि यह बहुत दुखद है, आप पर्ल नहीं एक हीरा हो और तुम हम सबके दोस्त हो। कुछ लोगों ने तुम्हारे खिलाफ षड़यंत्र किया है। ऊपर वाला जानता है कि इसमे क्या सच है। मैं दुआ करती हूं को तुम्हें जल्द जमानत मिल जाए। जिन लोगों ने सचमुच गुनाह किया है वो खुलेआम सांड़ की तरह घूम रहे हैं। राखी ने कहा कि मैंने पर्ल के साथ बीसीएल किया था, उनकी आवाज भी सुनने को नहीं मिलती थी। दूसरे खुलेआम घूम रहे हैं दरिंदे, उन्हें पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।

पर्ल के खिलाफ षड़यंत्र

पर्ल के खिलाफ षड़यंत्र

राखी सावंत ने कहा कि जो जितना खामोश रहता है लोग उतना ही फायदा उठाने की कोशिश करते है। सब लोग हाई सोसाइटी कह कर चुप रहते हैं। अपने लिए लड़ो, आवाज उठाओ, पड़ोसी तुम्हारे लिए लड़ने नहीं आएगा। आपको कहीं से भी यकीन हो रहा है कि पांच साल की बच्ची के साथ पर्ल यह कर सकता है। मुझे ऐसा लगता है कि षड़यंत्र रचाया गया है, मैं तो इतना चाहती हूं कि इस लड़के ने बाहर आकर इतनी मेहनत की है, उसका समय खराब ना हो। ऐसा समय आता है, मैं तूम्हारे साथ हूं, वक्त कभी-कभी बुरा होता है,सबके साथ ऐसा होता है।

https://www.filmibeat.com/photos/bhumi-pednekar-51720.html?src=hi-oiPics: ये है भूमि पेडनेकर की वो सारी तस्वीरें जो वायरल हुईं थी
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+