नोटबंदी पर नए नियमों के बाद पुराने नोटों के लिए आपके पास हैं ये 10 विकल्प

सरकार की ओर से पुराने नोट बदलने के विकल्प पर रोक लगाए जाने के बाद आखिर क्या होगा आपके पास रखे पुराने नोटों का?

नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद गुरुवार को नए नियम लागू कर दिए। इसके बाद अब आप बैंकों से नोट नहीं बदल पाएंगे। जिन लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं है उनके लिए काफी मुश्किल होने वाली है। सरकार की ओर से ये नियम लागू किए जाने के बाद अब आपके पास हैं ये विकल्प-

500 rs

1. अब किसी भी बैंक से पुराने नोट बदले नहीं जा सकेंगे सिर्फ जमा किया जा सकेगा। सिर्फ आरबीआई में ही पुराने नोट बदले जा सकते हैं।

2. बैंकों में पुराने नोट जमा करके आप एटीएम और चेक के जरिए पैसे निकाल सकेंगे।

3. एक सप्ताह में 24000 रुपये निकालने की लिमिट जारी रहेगी।

4. साल के अंत तक आप पुराने नोट बैंक में जमा करा पाएंगे।

5. जिन एटीएम मशीनों में बदलाव किया जा चुका है उनसे 2500 रुपये निकाल सकेंगे। जिनमें अभी भी पुराना फंक्शन काम कर रहा है उनसे 2000 रुपये ही निकाल सकेंगे।

6. ई-वॉलेट में अब 20000 रुपये तक रख सकेंगे। पहले यह लिमिट 10 हजार रुपये थी।

old note

7. पुराने नोटों से 15 दिसंबर तक आप बिजली-पानी का बिल जमा कर सकेंगे।

8. स्कूल और कॉलेज की फीस आप 500 रुपये नोटों से जमा कर सकेंगे।

9. 2 दिसंबर से टोल टैक्स नहीं देना लेकिन उसके बाद 15 दिसंबर तक 500 रुपये के पुराने नोट से टोल टैक्स दे सकेंगे।

10. पुराने नोट 15 दिसंबर तक पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों, टोल टैक्स, पानी-बिजली का बिल जमा कराने में काम आ सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+