जानिए फोन के जरिये कैसे बुक करें गैस सिलेंडर?

लखनऊ। घर की रसोई गैस इंसान की ऐसी जरूरत है जिसके बिना इंसान के दिन की गाड़ी आगे नहीं बढ़ती है। एक दिन सुबह-सुबह या रात में अगर अचानक से गैस खत्म हो जाये तो अच्छे-अच्छों की बैंड बज जाती है। आम तौर पर महिलाओं के ही हाथ में रसोई की कमान होती है।

इसलिए सिलेंडर बुक कराने की जिम्मेदारी भी उन पर होती है जिसके लिए उन्हें घंटों लाइनों में खड़ा होना होता है जिसके कारण उनकी हेल्थ और समय दोनों की ही बर्बादी होती है।ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये: लखनऊ हेल्पलाइन

आजकल बड़े शहरों में तो गैस की फोन पर बुकिंग होती है। लेकिन अधिकांश महिलाओं को इस सर्विस के बारे में पता ही नहीं होता है। इसलिए आईये हम आपको बताते हैं कि आप फोन पर गैस कैसे बुक कर सकते हैं।

1.अब आप घर बैठे फोन नंबर 87260 24365 पर कॉल कर 24 घंटे गैस की बुकिंग करा सकते हैं।

2.आप जब फोन के जरिये गैस बुक करते हैं तो उपरोक्त नंबर पर फोन करने पर आपको दूसरी ओर से ऑप्रेटर की आवाज सुनायी देगी जो कि ऑप्शन चूज करने के लिए बोलेगी। आपको हिंदी के लिए एक तथा अंग्रेजी के लिए दो दबाना होगा और रीजनल भाषा के लिए तीन दबाना होगा।

3.उसके बाद वो आपसे आपकी चुनी हुई भाषा के आधार पर आपसे कंप्यूटर एजेंसी का लैंड लाइन नंबर बिना एसटीडी कोड मांगेगी। वह नंबर आपको अपने मोबाइल में लिखना होगा। उसके बाद अपना गैस का उपभोक्ता नंबर लिखना होगा।

4.इसके बाद कंप्यूटर के बताए गए निर्देशानुसार चलना होगा। कुछ ही पलों में उपभोक्ता की गैस बुक हो जाएगी।

5.गैस बुक होने का मेसेज भी उपभोक्ता के मोबाइल पर आ जाएगा और एक हफ्ते के अंदर आपका गैस सिलेंडर आपके घर पर होगा जिसका भुगतान आपको सिलेंडर लेते वक्त घर पर करना होगा।

फिलहाल यह सर्विस लखनऊ में हैं, ऐसी ही सर्विस देश के लगभग सभी बड़े शहरों में उपलब्द्ध है, जिसकी जानकारी आप अपने गैस के पॉसबुक पर छपे फोन नंबर से पा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+