क्‍या करें अगर आपका पासपोर्ट गुम हो गया हो

बेंगलूरु। पासपोर्ट, किसी भी संवैधानिक देश के नागरिक के पास मौजूद वह दस्‍तावेज होता है जो उसे विदेश में यात्रा की अनुमति देता है। यह सिर्फ एक दस्‍तावेज ही नहीं है बल्कि अगर विशेषज्ञों की बात पर यकीन करें तो एक ऐसा दस्‍तावेज है जो नागरिक की पहचान के लिए सबसे मुफीद माना जाता है।

Have you lost your passport

कई तरह की जांच प्रक्रिया के बाद यह हासिल होता है और ऐसे में इसे बाकी आईडी प्रूव्‍स की तुलना में बेहतर माना जाता है।

नए पासपोर्ट के लिए इन बातों का रखें ध्‍यान

एक पासपोर्ट को हासिल करने में आवेदक को काफी तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना होता है। ऐसे में जब यह खो जाता है तो फिर इसे दोबारा बनवाना पड़ता है।

फिर से कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है लेकिन इस बार कुछ ऐसे स्‍टेप्‍स आपको फॉलो करने होते हैं जिनसे पहले आप नहीं गुजरे थे। एक‍ नजर डालिए कि कैसे आप अपने नए पासपोर्ट के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं, अगर आपने अपना पासपोर्ट खो दिया है।

  • पासपोर्ट खोने के तुरंत बाद आप करीब के पुलिस स्‍टेशन पर जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं।
  • अगर पासपोर्ट देश में कहीं खो गया है तो पासपोर्ट ऑफिस को इसकी जानकारी दें।
  • अगर विदेश में कहीं गुम हुआ है तो भारतीय मिशन को भी इसके बारे में तुरंत इत्‍तेला करें।
  • पुन: आवेदन के लिए नजदीक के पासपोर्ट सेवा केंद्र यानी पीएसके जाकरी 'रि-इश्‍यू' के लिए अप्‍लाई करें।
  • पासपोर्ट एप्‍लीकेशन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्‍तावेज भी जमा करें।
  • पासपोर्ट डैमेज्‍ड होना और पासपोर्ट गुम होना दो अलग-अलग बातें हैं।
  • आपको दोनों के लिए ही 'रि-इश्‍यू' फॉर्म के जरिए ही आवेदन करना होगा।

अगर विदेश में हुआ है गुम

आप अगर विदेश में हैं और आपका पासपोर्ट खो गया है तो फिर आपको इन प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ेगा।

  • भारत आते समय रास्‍ते में आपका पासपोर्ट गुम हुआ है तो फिर आपको 'इमरजेंसी सर्टिफिकेट' लेना होगा।
  • इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के लिए आपको जहां पर पासपोर्ट गुम हुआ है वहां पर स्थित भारतीय मिशन या फिर पोस्‍ट से संपर्क करना होगा।
  • अगर विदेश में आपका पासपोर्ट खो गया है, डैमेज हो गया है या फिर किसी ने चुरा लिया है तो फिर आपको उसके लिए पुराने पासपोर्ट की फोटोकॉपी जमा करना जरूरी नहीं है।
  • आपको अपना पासपोर्ट दोबारा हासिल करने के लिए पुराने पासपोर्ट की सारी डिटेल्‍स जैसे पासपोर्ट नंबर, डेट ऑफ इश्‍यू, डेट ऑफ एक्‍सपायरी और प्‍लेस ऑफ इश्‍यू मुहैया करानी होंगी।
  • अगर आपके पास यह जानकारी नहीं हैं तो फिर आप उस देश में मौजूद भारतीय मिशन या फिर पोस्‍ट से संपर्क करें।

कौन-कौन से डॉक्‍यूमेंट हैं जरूरी

पासपोर्ट के खो जाने पर आपको नया पासपोर्ट हासिल करने के लिए इन डॉक्‍यूमेंट्स की जरूरत होगी

  • आप जहां पर वर्तमान में रह रहे हैं वहां का एड्रेस प्रूफ
  • प्रूफ ऑफ डेट र्ऑफ बर्थ
  • आपका पासपोर्ट कहां गुम हुआ और कैसे गुम हुआ इससे जुड़ा एक एफिडेविट
  • ओरिजनल पुलिस रिपोर्ट
  • पु‍राने पासपोर्ट के पहले दो और आखिरी दो पेजों की सेल्‍फ अटेस्‍टेड फोटोकॉपी ईसीआर /नॉन ईसीआर पेज के साथ अगर संभव हो तो।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+