पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज, बना किचन का 'बिग बॉस'
नयी दिल्ली। आम आदमी महंगाई की चौतरफा मार झेल रहा है। उसकी ये परेशानी अभी जारी रहेंगी। त्योहारों के मौसम पर महंगाई का करंट लगा रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने त्योहारों के रंग को फीका कर दिया है। हालत ये है कि प्याज पेट्रोल से भी महंगा हो गया है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्यों पर आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 6.10 फीसदी दर्ज की गई है। यह दर पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है और खाद्य महंगाई में 18 फीसदी वृद्धि तथा प्याज की कीमतों में 245 फीसदी वृद्धि ने समग्र महंगाई में वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाई।
आलम ये है कि दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं नासिक की थोक मंडी में 5700 रुपये क्विटल तक भाव पहुंच गया था। कानपुर भी प्याज में लगीस आग से बच नहीं पाए है। कानपुर में प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जहां अगस्त में यहां प्याज 30 से 40 रूपये में बिक रहा था वहीं आज इसकी कीमते 60 से 70 रुपये पहुंच गई है।
वाराणसी में प्याज की फुटकर कीमत 60 से 65 रुपये प्रति किलो चल रही है। प्याज में लगी आग ने आम लोगों की थाली से प्याज को गायब कर दिया है। प्याज की बढ़ी कीमतों ने सब्जी के स्वाद को बिगाड़ दिया है। लोग ऐसे खानों को खाने की मजबूर हो गए है जो बिना प्याज के बन सके। वही प्याज की कीमत में लगी आग ने अपने साथ-साथ हरी सब्जियों को भी लपेटे में ले लिया है। सब्जियों की कीमत बढ़कर लगभग दो गुनी हो गई। प्याज इस बीच 244.62 फीसदी महंगा हो गया।
अंडे, मांस और मछलियां की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इनकी कीमतें 18.86 फीसदी, चावल 20.13 फीसदी, गेहूं 7.6 फीसदी और अनाज 14.35 फीसदी महंगा हो गए। ताजा आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने कहा कि रुपये में अवमूल्यन से महंगाई का दबाव बढ़ा है।
क्यों रुला रहा है प्याज ?
1. दक्षिण भारत में भारी बारिश के कारण प्याज की आपूर्ति कम हुई है।
2. जमाखोरी से आवक बढ़ने के बाद प्याज की कीमते बढ़ गई है।
3. नासिक थोक मंडी में प्याज की कीमतों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा।
मूल्य वृद्दि के लिए कौन है जिम्मेदार ?
1. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से कच्चे माल का आयात महंगा हो गया है।
2. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से खाद्य पदार्थों की लागत में वृद्दि हुई है।
3. यातायात महंगा होने से फल और सब्जियों की कीमत तेजी से बढ़ रही है।

पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज
त्योहारों के मौसम पर महंगाई का करंट लगा रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने त्योहारों के रंग को फीका कर दिया है। हालत ये है कि प्याज पेट्रोल से भी महंगा हो गया है।

पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज
थोक मूल्यों पर आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 6.10 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह दर पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है और खाद्य महंगाई में 18 फीसदी वृद्धि तथा प्याज की कीमतों में 245 फीसदी वृद्धि ने समग्र महंगाई में वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाई।

पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज
दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं नासिक की थोक मंडी में 5700 रुपये क्विटल तक भाव पहुंच गया था। कानपुर भी प्याज में लगा इस आग से बचा नहीं है।

पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज
अगस्त में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 18.18 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 9.34 फीसदी थी। इस साल जुलाई में यह दर 11.9 फीसदी थी। इस दौरान सब्जियों की कीमत बढ़कर लगभग दो गुनी हो गई। प्याज इस बीच 244.62 फीसदी महंगा हो गया।

पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज
अंडे, मांस और मछलियां की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इनकी कीमतें 18.86 फीसदी, चावल 20.13 फीसदी, गेहूं 7.6 फीसदी और अनाज 14.35 फीसदी महंगा हो गए।

पेट्रोल से भी महंगा हुआ प्याज
दक्षिण भारत में भारी बारिश की वजह से प्याज की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके अलावा प्याज की जमाखोरी इसकी कीमतें बढ़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications