सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाने के बाद भोजपुरी बोलतीं नजर आईं हॉट सनी लियोन, Video वायरल
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट ब्यूटी सनी लियोन इन दिनों रियलिटी शो 'स्पिलिट्सविला सीजन 12 'को होस्ट करती नजर आ रही हैं, लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं, इंटरनेट सनसनी के नाम से संबोधित की जाने वाली सनी लियोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि भोजपुरी बोलतीं नजर आ रही हैं, वायरल हो रहा ये वीडियो सनी ने खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वायरल वीडियो में भोजपुरी बोलतीं नजर आईं सनी लियोन,
वीडियो में सनी कह रही हैं, अरे तोरी तो, ओए का बे, काम कर, मुझे छोड़। ऐसे कहते हुए सनी बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो के देखकर ऐसा लग रहा है कि सनी ऑफिस में हैं और वो अपना समान पैक करके बस घर जाने के मूड में हैं, कि तभी उन्हें ऐसा फील होता है कि कोई उनका वीडियो बना रहा है, जिस पर वो भोजपुरी भाषा में रिएक्ट करती हैं।
फिल्म 'कोका-कोला'
सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है 'जब आप पूरी तरह से किरदार में हो।' सनी के वीडियो और उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल सनी इन दिनों फिल्म 'कोका-कोला' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उन्हें भोजपुरी बोलना है और इसी वजह से सनी इन दिनों भोजपुरी बोलने की प्रैक्टिस कर रही हैं।

सनी ने सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाए थे
इससे पहले भी सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाते दिख रही थीं, सनी लियोन ने सपना चौधरी के सॉन्ग 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर ऐसा नागिन डांस किया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

इंटरनेट सनसनी हैं सनी लियोन
मालूम हो कि सनी आज भारत की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, वो उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके बारे में लोग सर्च ईंजन पर सबसे ज्यादा खोजते हैं। साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने सनी लियोन को ही सर्च किया था, आपको जानकर हैरत होगी कि इस लिस्ट में सनी लियोन के बाद सलमान खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर था।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications