जिस मोस्ट वांटेड हनीप्रीत को तलाश रही कई राज्यों की पुलिस वो दिल्ली आई और चली भी गई
नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है। हनीप्रीत को खोजने के लिए पुलिस पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार से लेकर नेपाल तक छान डाला लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को हनीप्रीत के वकील ने खुलासा किया कि वो उनसे मिलने दिल्ली के लाजपत नगर आफिस में आई थी।

पुलिस को नहीं लगी भनक
हनीप्रीत के वकील, प्रदीप आर्या ने खुलासा किया कि हनीप्रीत सोमवार को दिल्ली के लाजपत नगर स्थित उसके ऑफिस में उससे मिलने आई थी। इतना ही नहीं वकील ने यह भी दावा किया कि हनीप्रीत इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में ही है। हनीप्रीत के वकील के इस खुलास के बाद भारतीय एजेंसियों पर सवाल खड़े हो गए कि हनीप्रीत दिल्ली में है और कैसे उन्हें इस बात की भनक तक न लगी।
Recommended Video


सरेंडर कर सकती है हनीप्रीत
हनीप्रीत के वकील ने बताया कि सोमवार को हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल की है अब मंगलवार को इस याचिका पर सुनावाई हो सकती है। अगर कोर्ट ने याचिका मंजूर कर ली तो हनीप्रीत सरेंडर करने को तैयार है। वकील प्रदीप ने बताया कि अगर दिल्ली हाईकोर्ट हनीप्रीत की याचिका को स्वीकार करता है तो हनीप्रीत को कुछ दिन की ट्रांजिट बेल मिल सकती है और फिर हाईकोर्ट इस याचिका को पंजाब हाईकोर्ट को ट्रांसफर कर सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो कोर्ट हनीप्रीत को पहले पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहेगा और फिर रेगुलर बेल लगाने को कहेगा।

हनीप्रीत पर लगे हैं सनसनीखेड आरोप
इस याचिका के बाद उन कायासों पर रोक लगी है जिसमें कहा जा रहा था कि हनीप्रीत विदेश भाग गई है। उल्लेखनीय है कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच में बाप बेटी जैसा कोई रिश्ता नहीं था। गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उसे डेरे का काम सौंप कर राम रहीम हनीप्रीत के साथ अय्याशी करता था। राम रहीम कि गिरफ्तारी के बाद डेरे में जारी गैर कानूनी गतिविधियों में हनीप्रीत का नाम सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications