पंचकूला अदालत ने 14 दिन बढ़ाई हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत

पंचकूला की अदालत ने हनीप्रत और सुखदीप कौर की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई।

नई दिल्ली। पंचकूला हिंसा की साजिश और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां की न्यायिक हिरासत को सोमवार को अदालत ने 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। सोमवार को हनीप्रीत की 10 दिनों की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला कोर्ट के सामने पेशी हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी। 13 अक्टूबर को हनीप्रीत की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पंचकूला जिला अदालत ने उसे 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बीते दस दिनों से हनीप्रीत इंसां और उसकी सहयोगी सुखदीप कौर 23 अंबाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले 10 अक्टूबर को कोर्ट ने हनीप्रीत की पुलिस रिमांड को तीन दिन और बढ़ा दी थी।

Honeypreet Insan Produced in Panchkula Court monday

पुलिस के अनुसार, देशद्रोह और हिंसा फैलाने की आरोपी हनीप्रीत ने पुलिस रिमांड में कई बड़े राज खोले हैं, उसने सिलसिलेवार ढंग से बताया है कि 25 अगस्त की हिंसा पूरी तरह से प्लान थी, जो उसने और राम रहीम ने बनाई थी। हनीप्रीत ने 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में अपनी भूमिका को पुलिस के सामने स्वीकारते हुए हिंसा फैलाने में राम रहीम के रोल को अहम बताया है।

पंचकूला पुलिस ने यह दावा किया था कि हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा की साजिश की बात कुबूल कर ली है। हनीप्रीत ने बताया कि 25 अगस्त तो गुरमीत पर फैसले को देखते हुए पहले से ही तैयारी की गई थी। 17 अगस्त को सिरसा डेरे में हनीप्रीत ने एक मीटिंग की थी, जिसमें पंचकूला में दंगे करवाने की स्क्रिप्ट लिखी गई। मीटिंग के बाद ही डेरा समर्थकों को 25 अगस्त को पंचकूला पहुंचने का आदेश डेरामुखी की ओर से दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+