लव लिहाद पर होम मिनिस्ट्री कर रहा है होम वर्क
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित देश के अगल-अलग हिस्सों से लव जिहाद के कई मामले एक के बाद एक कर सामने आ रहे हैं। झारखंड़ की नेशनल शूटर तारा शाहदेव का मामला बढ़-चढ़ कर सामने आया। इस मामले के सामने आने के बाद इसके तार कई महत्वपूर्ण लोगों से जुड़े। तारा का मामला सामने आने के बाद खूब हंगामा बरपा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही कथित लव जिहाद की घॉना के बाद गृह मंत्रायल ने पहल की है।

लव जिहाज की बढ़ती वारदात पर होम मिनिस्ट्री का होमवर्क चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रायल ने ऐसी हर घटना से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करवा रही है। जहां-जहां से ये मामले आए है वहां के सभी राज्यों से इन मामलों से जुड़े एक-एक तथ्य मांगे गए हैं। मंत्रालय इस मामलों पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के तैयार होने के बाद अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
गैरतलब है कि लव लिहाज मामलों को बीजेपी ने सभी जगहों पर जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी दलों ने इन घटनाओं के बहाने बीजेपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप भी लगाया गया। लेकिन इन मामले को राजनीतिक रंग लिए जाने से गृह मंत्रायल गंभीर है। ऐसे में वो तथ्यों को पूरी तरह परखने की पहल कर रहा है। गौरतलब है कि रांची में तारा शाहदेव मामले के अलावा मेरठ में हुई धर्म परिवर्तन की घटना पर पहले ही गृह मंत्रायल रिपोर्ट मांग चुकी है। साथ ही पिछले तीन महीने में उत्तर प्रदेश में हुई सांप्रदायिक दंगों पर भी अलग से रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications