गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी से मांगी विदेशी चंदे की जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली की सत्‍ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) से विदेशों से मिल रहे चंदे का ब्यौरा मांगा है।

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली की सत्‍ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) से विदेशों से मिल रहे चंदे का ब्यौरा मांगा है।

गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी से मांगी विदेशी चंदे की जानकारी

गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को विदेशी सहायता नियमन कानून 2010 (एफसीआरए) के तहत आप को जारी नोटिस में आम आदमी पार्टी को विभिन्‍न देशों से मिले चंदे की जानकारी मांगी गई है। अभी तक की प्राप्‍त खबरों के मुताबिक नोटिस में मंत्रालय की तरफ से पार्टी को इस बाबत विस्‍तार से जानकारी देने के लिए 16 मई तक का समय दिया गया है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान आप को मिले चंदे का पूरा ब्यौरा चुनाव आयोग के समक्ष पेश किया गया था। नोटिस में विदेशी दानदाताओं और अंशधारकों की सूची के साथ ही उनकी तरफ से पार्टी को दिए गए चंदे के बारे में भी पूरा ब्‍यौरा दिया गया था।

आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से दलील देते हुए कहा है कि सामान्य तौर पर एफसीआरए के तहत दानदाताओं के नाम और पैन नंबर की जानकारी मांगी जाती है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि राजनीतिक दलों को दान देने वालों की सूची देना भी व्यवहारिक नहीं है। इसके साथ ही इसे केंद्र सरकार का आप के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+