पुलिस पर हमलों से नाराज राजनाथ ने कमिश्नर को किया टाइट

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली पुलिस के जवानों पर लगातार हो रहे हमलों से सन्न गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस.बस्सी और दूसरे शिखर पुलिस अफसरों की क्लास ली। बैठक कल रात हुई। इस बैठक में दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग भी मौजूद थे। तय हुआ कि पुलिस को अपराधियों से सख्ती से पेश आने की जरूरत है। ताजा घटनाओं से दिल्ली का आम शहरी घबरा गया है।

Home minister Rajnath Singh screwed up Delhi police

राजनाथ ने जताई नाराजगी

मालूम चला है कि राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस के अपराधियों से लड़ने में कमजोर पड़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ हल्ला बोला जाए।

इसमें कोई शक नहीं है कि राजधानी दिल्‍ली में पुलिस निशाने पर हैं अपराधियों के। पुलिस पर अपराधी बार-बार हल्ला बोल रहे हैं। बीते कुछ दिनों के अंदर गुंडों ने पुलिस पर कई बार सरेआम हमले किए। एक ताजा मामले में दिल्ली पुलिस के सिपाही जगबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इससे पहले बदमाशों ने राजधानी के दिल कनाट प्लेस इलाके में पुलिस पर फायरिंग की थी। हालांकि उस घटना में कोई पुलिसकर्मी हताहत तो नहीं हुआ था। पर, उस घटना ने भी दिखा दिया था कि बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं। बीते महीने उत्तर-पूर्वी जिला के शाहदरा इलाके में बदमाशों ने दिन-दिहाड़े दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+