राजनाथ की चीन को दो टूक, भारत को कोई धमका नहीं सकता
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें चीन ने भारत को आगाह करते हुए कहा था कि भारत-चीन सीमा पर भारत को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे दोनों देशों के संबंधों में मतभेद आए। राजनाथ ने कहा कि किसी को भारत को धमकाने या चेतावनी देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर 2000 किलोमीटर की सड़क निर्माण योजना शुरु करने की बात कही थी। जिसपर चीन ने आंखे तरेरते हुए कहा था कि भारत को विवादित सीमा के मसले को उलझाने से बचना चाहिए। साथ ही जबतक विवादित सीमा का विवाद सुलझ नहीं जाता ऐसा कोई कदम भारत को नहीं उठाना चाहिए जिससे दोनों देशों के संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो।
वहीं गृह मंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी ताकत में कहीं ज्यादा इजाफा कर लिया ऐसे में दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से मसलों को सुलझाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने पहले ही चीनी सीमा पर सड़क और रेल नेटवर्क बढ़ा लिया है ऐसे में भारत अपनी सीमा पर क्या निर्माण कर रहा है इससे चीन का कोई लेना-देना नहीं है। राजनाथ सिंह की इस बयान के बाद देखने वाली बात है कि अरुणाचल में 2000 किलोमीटर लंबी सड़क योजना को पीएमो से कब हरी झंडी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications