गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय कर्नाटक दौरा, BJP के रोड शो समेत कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय कर्नाटक दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Amit Shah Karnataka Visit: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) को लेकर राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस समेत अन्य दलों का चुनाव अभियान चरम पर है। ऐसे में गृह मंत्री वा बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह (Amit Shah) का कर्नाटक दौरा भाजपा के चुनावी कार्यक्रमों को लेकर बेहद अहम है। उम्मीद की जा रही है कि वे गृह मंत्री राज्य में भाजपा की सरकार को लेकर की अपील के साथ पार्टी की ओर से को बड़ा चुनावी वादा कर सकते हैं।
गृह मंत्री के कर्नाटक का दौरे (Amit Shah in Karnataka) का प्रमुख उद्देश्य पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना है। इसके अलावा वे शुक्रवार दोपहर बेंगलुरु ग्रामीण जिले में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जन्मस्थली देवनहल्ली में रोड शो (Karnataka BJP Road Show) करेंगे।
भाजपा सूत्रों की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में अमित शाह शुक्रवार शाम को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
इसके अलावा कर्नाटक से दिल्ली रवाना से पहले गृहमंत्री शनिवार को एक निजी समाचार चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने का प्रोग्राम तय किया गया है। बता दें की गृहमंत्री कर्नाटक के देवनहल्ली में अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता पार्टी के पिला मुनिशमप्पा के लिए प्रचार करेंगे। पिला मुनिशमप्पा का मुकाबला जनता दल (सेक्युलर) के मौजूदा विधायक एल एन नारायणस्वामी और कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री एच मुनियप्पा से है, जो सात बार सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications