पीएम मोदी को 'तानाशाह' बताने वालों को अमित शाह का करारा जवाब, बताया आखिर क्यों उठे ऐसे सवाल

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी हफ्ते सार्वजनिक सेवा में अपने 20 साल पूरे किए हैं। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री सबसे लोकतांत्रिक नेताओं में से एक हैं, जिन्हें वह जानते हैं। इसी के साथ अमित शाह ने कई आरोपों को भी खारिज किया, जिसमें कहा जाता है कि वो 'तानाशाह' हैं। वहीं केंद्र सरकार की छवि को बेबुनियाद आरोपों के साथ खराब करने की कोशिश करने के लिए शाह ने विपक्ष की निंदा की।

Recommended Video

    PM Modi को तानाशाह कहने वालों को गृह मंत्री Amit Shah का जवाब | वनइंडिया हिंदी
    home minister Amit Shah

    संसद टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि नरेंद्र मोदी एक 'तानाशाह हैं और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उन सबसे लोकतांत्रिक नेताओं में से एक हैं, जिन्हें वह जानते हैं। अमित शाह ने कहा

    मुझे मोदी जी के साथ विपक्ष और सरकार दोनों में काम करने का अवसर मिला है। मैं उनके जैसा श्रोता कभी नहीं देखा। बैठक चाहे जो भी हो मोदी जी जितना हो सके उतना कम बोलते हैं और धैर्य से सबकी सुनते हैं। वह व्यक्ति की राय की वैल्यू पर विचार करते है न कि व्यक्ति के महत्व पर और फिर निर्णय लेते हैं। इसलिए आरोपों में कोई हकीकत नहीं है और तो ये कह देना कि वो निर्णय थोंप देने वाले नेता (तानाशाह) हैं, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

    इसलिए उठते हैं सवाल

    इसी के साथ अमित शाह ने नरेंद्र मोदी की शासन शैली की सराहना करते हुए सरकार की छवि को बेबुनियाद आरोपों के साथ खराब करने की कोशिश करने के लिए विपक्ष की निंदा की। शाह ने कहा कि मोदी जी सबसे लोकतांत्रिक तरीके से कैबिनेट चलाते हैं। फोरम में जो चर्चा की जाती है, उसे सार्वजनिक डोमेन में लीक नहीं किया जा सकता है, इसलिए एक गलत धारणा है कि वह सभी खुद निर्णय लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वह मामले पर चर्चा करते हैं। सभी की बात सुनते हैं और अंतिम निर्णय निश्चित रूप से उनके पास हैं, क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं।

    शाह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक विचारों को बदलने वाले लोग पीएम की छवि खराब करने के लिए सच्चाई को मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद के वर्षों में कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री को नोटबंदी, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से लेकर किसानों के विरोध तक कई मुद्दों पर किए फैसलों पर उनको तानाशाह करार दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+