गृहमंत्री अमित शाह अमरनाथ का कर सकते हैं दौरा, इस बार सुरक्षा के ये हैं कड़े प्रबंध
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 43 दिनों की इस तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है। गृह सचिव के बाद अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अगला दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होना जा रहा है वहीं अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीशवार कुमार ने कहा है कि यात्रियों को सुरक्षा को लेकर इस बार अत्याधुनकि तकनीकि का इस्तेमाल किया जाएगा।

दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। निरीक्षण करने वे गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। उन्होंने इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार के साथ बैठक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली थी। इस बैठक में जम्मू कश्मीर में कुछ गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, सीआरपीए डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह, बीएएफ चीम पंकज सिंह, जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सदस्य भी शामिल हुए थे।
वहीं अब न्यूज एजेंसियों की ओर से कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था का निरीक्षण जल्द कर सकते हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीशवार कुमार ने बताया कि यात्रा दो शिफ्टों में 30 जून और 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग किया जाएगा। जबकि पोनी संचालकों के लिए बीमा कवरेज अवधि बढ़ाकर 1 वर्ष कर दी गई है।
इस साल 6 से 8 लाख के बीच यात्रियों के अमनाथ पहु्ंचे की संभावना है। ऐसे में प्रशान की ओर से व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा के पास एंट्रेंस व एग्जिट सीढ़ियों, हेलीपैड व आसपास के क्षेत्र के साथ बेस अस्पताल, शौचालय स्थल, कैंप निदेशक हट क्षेत्र, हेली सेवा स्टाफ आवास, सेवा प्रदाता क्षेत्र समेत सभी सुविधाओं को लेकर कार्य लगभग अंतिम दौर में है।












Click it and Unblock the Notifications