अमिताभ बच्चन साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े, गृह मंत्री अमित शाह ने सराहा
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक विंग भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा शुरू किए गए अभियान में हिस्सा लिया है। अमिताभ बच्चन की इस पहल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सराहना की है। जो भारत में सुरक्षित साइबर स्पेस बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है।
अमित शाह ने इस अभियान में बच्चन के जुड़ने पर आभार व्यक्त करते हुए X पर लिखा कि गृह मंत्रालय राष्ट्र में सुरक्षित साइबरस्पेस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। I4C ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। मैं इस अभियान में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन को धन्यवाद देता हूं। अमिताभ बच्चन की सक्रिय भागीदारी से एक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के हमारे मिशन को और गति मिलेगी।

I4C द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में अमिताभ बच्चन ने साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की और इसे भारत और दुनिया के लिए एक गंभीर मुद्दा बताया। वीडियो में बच्चन ने कहा कि I4C साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री के अनुरोध पर मैं भी इस अभियान में शामिल हुआ हूं। हम सभी को इस समस्या से लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती है। मैं आपको समय-समय पर याद दिलाता रहूंगा।
Pursuing Modi Ji's vision, the Ministry of Home Affairs is resolved to creating a safe cyberspace in the nation. The I4C has taken several steps in this direction. I thank Shri @SrBachchan Ji for joining this campaign. Amitabh Bachchan Ji's active involvement will further… https://t.co/TOdRZIiGLc
— Amit Shah (@AmitShah) September 11, 2024
I4C ने अमिताभ बच्चन के समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि उनकी भागीदारी प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साइबर सुरक्षित भारत के विजन को समर्थन देती है। I4C ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आप भी इस पहल में शामिल हो सकते हैं। साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहें और #CyberSecureBharat बनाने में योगदान दें।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित करना है।












Click it and Unblock the Notifications