गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार आज (बुधवार) को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान अमित शाह राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। अमित शाह श्रीनगर में बैठक के दौरान आतंरिक सुरक्षा के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।

home minister amit shah on two days visit of jammu kashmir

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह अमरनाथ गुफा मंदिर भी जा सकते हैं। गृह मंत्रालय ने इस साल अमरनाथ यात्रा को ज्यादा हाईटेक करने के लिए 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए गए हैं। पहलगाम ने नुनवान कैंप और बालटाल कैंप की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा पहली जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी।

सूत्रों ने बताया कि अमित शाह 30 जून को एक दिवसीय दौरे पर कश्मीर घाटी जाने वाले थे लेकिन बजट के संबंध में व्यवस्तता के कारण ये दौरा पहले ही हो रहा है। गृहमंत्री श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि अमित शाह राज्य के जम्मू और लद्दाख संभाग का दौरा नहीं करेंगे। सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शाह बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों को भी अलग-अलग संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह गुरुवार को पार्टी नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों, पर्यटन से जुड़े लोगों और पंचायत सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद अमित शाह का जम्मू-कश्मीर का ये पहला दौरा है। इस दौरे पर आतंरिक सुरक्षा पर चर्चा शाह की शीर्ष प्राथमिकता होगी। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+