अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई-लेवल मीटिंग
Amarnath Yatra: अमरानाथ यात्र 1 जुलाई से शुरू हो रही है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों की शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों को लेकर अमित शाह ने शुक्रवार को बैठक की।

1 जुलाई से 62 दिनों की अमरनाथ यात्रा की शुरू होने वाली है। ये यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को खत्म होगी। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक हाईलेवल मीटिंग की।
अमित शाह की इस हाई-लेवल मीटिंग में कशमी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय सचिव अजय भल्ला समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
बता दें हाल ही में श्रीनगर में जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की सफल मीटिंग का आयोजन हुआ। वहीं अब 62 दिन की अमरनाथ यात्रा बिना किसी विघ्न के संपन्न हो इसको लेकर सरकार कवायद कर रही है।
बता दें अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के संभावित प्रयासों की खूफिया जानकारी मिली है, जिसके बाद सरकार और सुरक्षा से जुड़े सारे महकमें सतर्क हो गए हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इस पर सरकार ध्यान केंद्रिंत कर रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने इस बैठक में अमरनाथ यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान श्रृद्धांलुओं के लिए रहने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गृह मंत्री ने यात्रा मार्ग पर बेहतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने और भूस्खलन की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलने के लिए मशीनों की तैनाती के भी निर्देश दिए।
भोलेनाथ की अमरनाथ की गुफा जहां पर हर साल बर्फ से चमात्कारिक शिवलिंग स्वयं ही बन जाता है उसी बर्फानी बाबा के दर्शन करने के लिए पूरे भारत से भक्त जाते हैं। अमरनाथ की गुफा दक्षिण कश्मीर में स्थित हिमालय की 3, 880 ऊंचाई पर स्थित है।
Recommended Video

गृह मंत्री की इस बैठक में जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) उपेंद्र द्विवेदी, सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाउसेन सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications