Myanmar Border: असम से गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, म्यांमार बॉर्डर पर होगी फेंसिंग
Amit Shah on Myanmar Border: असर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस कमांडो के पासिंग आउट परेड समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां गृह मंत्री अमित शाह ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र किया तो साथ ही म्यांमार बॉर्डर को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने असम से घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार म्यांमार सीमा पर तार फेसिंग करेगी। जिससे भारत में आवाजाही पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

गुवाहाटी में असम पुलिस कमांडो की पासिंग आउट परेड में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में मुक्त आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए जल्द ही म्यांमार के साथ भारत की सीमा पर बाड़ लगाएगी।
शाह ने असम में ऐलान करते हुए कहा कि भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खुली सीमा की फेंसिंग की जाएगी। म्यांमार से भागकर आ रहे आतंकियों और घुसपैठ को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट को भी सरकार बंद करने जा रही है। साथ ही अमित शाह ने कहा कि म्यांमार के साथ हमारा फ्री आवाजाही का जो एग्रीमेंट है, इस पर भी भारत सरकार पुनर्विचार कर रही है। अब आने-जाने की सहूलियत को केंद्र सरकार बंद करने जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र जल्द ही भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाएगा, जैसे सरकार ने आवाजाही को रोकने के लिए बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाई है। उसी तर्ज पर म्यांमार बॉर्डर भी काम किया जाएगा।
फ्री मूवमेंट हो जाएगा बंद
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की इस घोषणा के साथ फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर), जो भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति देता है, जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
गुवाहाटी में बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'म्यांमार के साथ भारत की सीमा जल्द ही बांग्लादेश के साथ सीमा की तरह सुरक्षित की जाएगी।' शाह ने अपने बयान में कहा, "मैं असम में अपने दोस्तों को बताना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार ने म्यांमार के साथ भारत की खुली सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया है, जैसे हमने बांग्लादेश के साथ देश की सीमा पर बाड़ लगाई है।"
इन राज्यों से लगी है म्यांमार सीमा
आपको बता दें कि भारत-म्यांमार के साथ 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है जो मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों से होकर गुजरती है। इन सभी राज्यों में वर्तमान में एफएमआर है, जिसे 2018 में भारत की एक्ट ईस्ट नीति के एक हिस्से के रूप में लागू किया गया था।
अमित शाह की यह टिप्पणी भारत द्वारा म्यांमार के साथ अपनी सुरक्षा चिंताओं, विशेष रूप से देश में म्यांमार के शरणार्थियों की आमद सहित सीमा पर चुनौतियों को उठाने के एक महीने बाद आई है।












Click it and Unblock the Notifications