गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती
नई दिल्ली। देश के गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनके शरीर में दर्द हो रहा था और थकावट भी महसूस हो रही थी, जिसके बाद न्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर एम्स दिल्ली की ओर से बयान जारी करके जानकारी दी गई है। एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमित शाह पिछले 3-4 दिनों से थकावट महसूस कर रहे थे और उनके शरीर में दर्द हो रहा था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। अमित शाह को पोस्ट कोविड-19 केयर में भर्ती किया गया है। अमित शाह आराम से हैं और अस्पताल से ही अपना काम कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अमित शाह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Recommended Video

इससे पहले खुद अमित शाह ने 14 अगस्त को ट्वीट करके अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा। कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूँ।'












Click it and Unblock the Notifications