#Holi के रुझान आने लगे हैं....सोशल मीडिया पर वायरल इन 5 Video को देखे बिना अधूरा है होली का मजा
Holi 2023: होली आ चुकी है यह मौज-मस्ती करने,अच्छे भोजन का आनंद लेने और रंगों से खेलने का समय है। ऐसे में ट्विटर पर भी होली को लेकर कई मजेदार वीडियो और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।

देशभर में 08 मार्च को होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। होली के त्यौहार से पहले, #Holi2023 ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। इस ट्रेंड के साथ सैकड़ों सोशल मीडिया यूजर्स होली के मजेदार वीडियो और मीम्स शेयर कर रहे हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने हैशटैग होली के साथ, होली के पुराने और मजेदार वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर हैशटैग होली के रुझान भी वायरल हो रहे हैं। इस हैशटैग के साथ ट्विटर यूजर्स ने ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिसको देखे बिना होली का मजा अधूरा है। तो ऐसे में हम आपके लिए ट्विटर पर वायरल हो रहे 5 ऐसे वीडियो लेकर आए हैं, जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
-पहले वीडियो को एक ट्विटर यूजर्स @Vishu_Groot_ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा, ''होली के रुझान''। वीडियो पर सैकड़ों लाइक्स हैं।
-वहीं एक अन्य वीडियो में कुछ लोग सड़क पर होली खेल रहे हैं। उसी दौरान एक शख्स सड़क के कुत्ते को गोदी में उठाकर डांस करने लगता है।
-तीसरे वीडियो में एक शख्स होली के अवसर बीच सड़क पर हिप हॉप डांस कर रहा है। ये इस वीडियो को ट्विटर यूजक Prashant Kumar ने शेयर किया है। वीडियो पर 20 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं।
-चौथे वीडियो में एक शख्स होली के मजे में टेबल पर चढ़कर ऐसे कूदता है, जिसको देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।
-एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ''चलिए..होली के रुझान आने शुरू हो गए है। बुरा न मानो होली है।'' इस वीडियो में दो बुजुर्ग मिट्टी और गोबर से होली खेलते दिख रहे हैं।
इसके अलावा #Holi2023 के साथ ट्विटर पर लोग पूछ रहे हैं कि "कब है होली"? दिलचस्प बात यह है कि कई लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि होली इस साल 7 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि कुछ कह रहे हैं कि यह 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस साल होली मनाने को लेकर लोगों में बहुत भ्रम है क्योंकि विभिन्न पंचांगों के अनुसार 'भद्र काल' सूर्यास्त के समय के साथ पड़ रहा है। जिसको लेकर कई लोगों का कहना है कि अगर 6 मार्च को होलिका दहन होगी तो होली 7 मार्च को होगी। हालांकि आपको बता दें कि होलिका दहन 7 मार्च को तड़के की गई है। इसलिए अब होली 8 मार्च को मनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications