Holi 2026 School Holiday: 3 या 4 मार्च, स्कूलों में होली की छुट्टी कब? क्या है सही डेट?
Holi 2026 School Holiday: होली का त्योहार करीब है, 2 मार्च को होलिका दहन तो वहीं 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण रंगों वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी, ऐसे में स्कूल की छुट्टियों को लेकर असमंजस बना हुआ है कि आखिर किस दिन स्कूल बंद रहेंगे? वैसे देश के अधिकांश स्कूलों में 4 मार्च को अवकाश रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ राज्यों ने लंबी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
मार्च 2026 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, 1 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश है। उत्तर प्रदेश ने 2 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी घोषित की है और 4 मार्च (बुधवार) को होली के लिए स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, अभी तक साफ नहीं है कि 3 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? अधिकांश अन्य राज्यों में 3 मार्च को कार्य दिवस ही है।

Holi 2026 School Holiday Hindi: 4 मार्च को होली, बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में 4 मार्च को होली के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन क्षेत्रों में 3 मार्च को आमतौर पर कार्य दिवस ही माना जा रहा है। दिल्ली के निजी स्कूल अक्सर 'लंबे सप्ताहांत' के तहत दो दिन की छुट्टी देते हैं इसलिए वो ऐसा इस बार भी कर सकते हैं।
Holi par school band rahenge kya: पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजस्थान ने 4 मार्च को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है कुछ स्थानीय स्कूल 3 मार्च को सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बंद हो सकते हैं। महाराष्ट्र में, मुख्य उत्सव (धुलिवंदन) 4 मार्च को है, और मुंबई, पुणे सहित अन्य शहरों में भी स्कूलों की छुट्टी इसी दिन रहेगी।
Public Holidays List in March 2026: होली के अलावा, मार्च 2026 में कुछ अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक अवकाश भी हैं जो कि निम्नलिखित हैं..
- 21 मार्च 2026, शनिवार: ईद-उल-फितर
- 26 मार्च 2026, गुरुवार: राम नवमी
- 31 मार्च 2026, मंगलवार: महावीर जयंती
Holi 2026: होली पर लग रहा है Chandra Grahan
होली का पर्व भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा से जुड़ा है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगना एक दुर्लभ खगोलीय और आध्यात्मिक घटना मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह समय आत्मचिंतन, साधना और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का अवसर देता है हालांकि इस समय सभी शुभ काम वर्जित होते हैं और इसी वजह से इस बार होली 3 की जगह 4 मार्च को मनाई जाएगी।
Holi 2026 school holiday list: मार्च में रहेंगे स्कूल बंद
- 1 मार्च, 2026 (रविवार) - साप्ताहिक छुट्टी
- 2 मार्च, 2026 (सोमवार) - होलिका दहन
- 3 मार्च, 2026 (मंगलवार) - वर्किंग डे (छुट्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं)
- 4 मार्च, 2026 (बुधवार) - होली
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications