64 साल बाद एकसाथ पड़े होली-रमजान: दिल्ली, यूपी-एमपी से छत्तीसगढ़ और हैदराबाद तक बदला नमाज का वक्त
Holi 2025: 64 साल बाद 14 मार्च को होली का त्योहार और जुमे की नमाज एकसाथ पड़ रही हैं। होली और जुमे की नमाज को देखते हुए देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में पुलिस-प्रशासन द्वारा खास व्यवस्था की गई है।
होली और जुमे की नमाज को देखते हुए इन राज्यों में मस्जिदों तिरपाल और पन्नी से ढका दिया गया है। ताकि, होली खेलने के दौरान मस्जिदों पर रंग-गुलाल ना पड़े और अमन-चैन कायम रहे। इतना ही नहीं, होली के मद्देनजर संवेदनशील जिलों में जुमे की नमाज का समय भी बदल गया है। साथ ही, भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

यूपी में बदला जुमे की नमाज का समय
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या और सहारनपुर आदि जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। होली के दिन जुमे की नमाज देर से होगी। खबरों के मुताबिक, कहीं-कही पर जुमे की नमाज 2 बजे तो कहीं 2.30 बजे और कहीं तीन बजे होगी।
उत्तराखंड में बदला नमाज का वक्त
हरिद्वार के मुस्लिम समाज ने सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया है। मौलाना आरिफ कासमी ने कहा, जुमे की नमाज दोपहर पौने एक बजे से सवा दो बजे तक होती है, लेकिन होली को देखते हुए हरिद्वार के शहरी क्षेत्रों में नमाज अपने तयशुदा समय से एक से डेढ़ घंटे देरी से यानी दोपहर ढाई बजे पढ़ी जाएगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अपने समय से एक से डेढ़ घंटा पहले पढ़ ली जाएगी।
मध्य प्रदेश में बदला समय
होली के त्योहार को देखते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर और महू में ड्रोन से इलाकों में निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फिक्स पॉइंट रहेगी। हालांकि, मुस्लिम पक्ष की और से धर्मगुरु ने कहा कि नमाज का वक्त बदलने की क्या जरूरत है, जब भाईचारे के साथ ही त्योहार मनाना है। तो सभी साथ मिलकर त्योहार मनाएंगे।
छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज में किया गया बदलाव
खबर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। होली के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। त्योहार शांति पूर्वक रहे, इसलिए सड़कों पर लगातार 48 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी।
हैदराबाद में पुलिस अलर्ट पर
हैदराबाद में लोगों पर रंग फेंकने की मनाही है। साथ ही, होली के चलते हैदराबाद पुलिस ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों पर जबरदस्ती रंग डालने पर रोक लगाई है। पुलिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में ग्रुप में बाइक और कार से आने-जाने पर भी रोक लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए यह नियम लागू किया गया है।
दिल्ली भी अलर्ट पर
दिल्ली: होली और जुम्मे की नमाज़ से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर DCP सेंट्रल एम.हर्षवर्धन ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हमारी अलग-अलग टीमें चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रही हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है...कल का दिन शांतिपूर्ण रहेगा...संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करके वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि लोग होली भी मनाएंगे और जुम्मा भी मनाएंगे और यह सांप्रदायिक सौहार्द्र में होगा। होली खुशियों का त्योहार है...होली पर लोग एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और यह रंगों का, मिठास का त्योहार है।
हिन्दू अपना त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "अगर आप हिन्दुस्तान में रह रहे हो, हिन्दुओं का देश है और हिन्दू अपना त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे। अगर आप पर कोई रंग पड़ जाता है, तो आपके अंदर सहनशक्ति होनी चाहिए...मैं होली नहीं खेलता इसलिए मैं घर में ही रहता हूं।
ये भी पढ़ें: Holi 2025: संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर में ढकी गई मस्जिदें, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर, नमाज का बदला वक्त
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications