Holi 2025: संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर में ढकी गई मस्जिदें, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर, नमाज का बदला वक्त
Holi 2025: होली और जुमे की नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कुछ संवेदनशील जिलों में पुलिस और प्रशासन ने मस्जिदों को ढकवा दिया है। साथ ही, फोर्स की तैनाती भी की गई है।
पुलिस-प्रशासन ने संभल, शाहजहांपुर, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली आदि जिलों के संवेदनशील इलाकों में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है। ताकि, उन पर रंग-गुलाल ना पड़े और अमन-चैन कायम रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लाट साहब' की होली जुलुस वाले रूट पर शाहजहांपुर में पड़ने वाली करीब 67 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढक दिया गया है। साथ ही, पुलिस भी संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है।
इतना ही नहीं, छोटी-बड़ी मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है। वहीं, संभल में करीब 10 और अलीगढ़ में भी कुछ मस्जिदों को ढका गया है। पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त लगा रही है।
बरेली में कई मस्जिद, दरगाह, मजार और इमामबाड़े को ढ़का गया है। ताकि, होली के जुलूस के दौरान उनपर कलर ना पड़े। इसके अलावा, होली और जुमे की नमाज को देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरु इमाम फिरंगी महली ने नमाज को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है।
फिरंगी महली ने जुमे की नमाज का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'होली और रमजान का दूसरा जुम्मा 14 मार्च को है।' इसी सिलसिले में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने नमाज का समय बढ़ा दिया है।
इसी तरह हमारे हिंदू भाइयों ने होली के जुलूस का समय बदल दिया है। हमें उम्मीद है कि दोनों समुदाय अपने-अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
इतना ही नहीं, अयोध्या में होली के त्योहार को लेकर जुमे की नमाज का समय बदला गया है। दरअसल, पुलिस-प्रशासन ने मुस्लिम समाज से नमाज के समय को लेकर बदवाल करने की गुजारिश की थी। जिसे आयोध्या में मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने मान लिया है।
मौलवी मोहम्मद हनीफ ने शुक्रवार (जुमा) की नमाज के लिए गाइडलाइन भी जारी किए हैं। मस्जिद सराय की कमेटी के अध्यक्ष हनीफ ने कहा कि होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज के समय बदलाव किया गया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि होली के मद्देनजर अयोध्या की सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज दोपहर 2 बजे के बाद अता की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली के लिए बदला नमाज का समय, मौलाना फिरंगी महली ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications