HMPV Virus: अब इस राज्य में मिले एचएमपीवी वायरस के दो नए मामले, जानिए कैसी है इन मरीजों की हालत?
HMPV Virus: भारत में अब तक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV Virus) वायरस की एंट्री ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक, गुजरात के बाद अब HMPV वायरस के दो नए मामले तमिलनाडु में सामने आए हैं। जिसमें एक मामला राजधानी चेन्नई और दूसरा मामला सलेम का है।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभराग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इन दो मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के दोनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर हैं और उनकी मेडिकल टीम निगरानी कर रही है।

तमिलनाडु सरकार के डीआईपीआर के द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) कोई नया वायरस नहीं है और यह पहली बार 2001 में पहचाना गया था। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। ये सही देखभाल के साथ ये ठीक हो जाता है। इसमें शरीर को हाइड्रेटेड रखना और आराम करना आवश्यक है।
बता दें भारत में इससे पहले कुल चार मामले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) सामने आ चुके हैं जिममें दो कर्नाटक और एक गुजरात के तीन बच्चे शामिल हैं। गुजरात के अहमदाबाद में दो महीने नवजात बच्चा इसकी चपेट में आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित देश भर के स्वास्थ्य अधिकारी ने भी कहा है कि एचएमपीवी कोई नई बीमारी नहीं है और भारतीय आबादी के एक बड़े हिस्से में पहले से ही इस वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है।
वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि हुई, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। शुरू में एच1एन1 वायरस, जिसे स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है, होने का संदेह था, पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) पद्धति का उपयोग करके आगे के परीक्षणों में सात वर्षीय और तेरह वर्षीय बच्चे में एचएमपीवी की उपस्थिति का पता चला है।












Click it and Unblock the Notifications