जम्मू कश्मीर: देविंदर के साथ पकड़े गए हिजबुल आतंकी से होंगे पुलवामा हमले के सवाल
नई दिल्ली। 11 जनवरी को नॉर्थ कश्मीर के कुलगाम से जम्मू कश्मीर पुलिस के ऑफिसर देविंदर सिंह को कार में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इनमें से एक आतंकी से पुलवामा आतंकी हमलों के सिलसिले में पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने देविंदर के साथ दो आतंकियों नावीद बाबा और उसके भाई इरफान शाह को गिरफ्तार किया था। इंग्लिश डेली हिन्दुस्तान टाइम्स की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

NIA करेगी आतंकियों से पूछताछ
एनआईए नावीद से पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मुदास्सिर खान को की गई मदद से जुड़े सवाल पूछ सकती है। मुदास्सिर, जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर है और उसे पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड के तौर पर बताया गया था। फरवरी 2019 में हमले के तीन हफ्ते बाद एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने उसे और एक और आतंकी सज्जाद भट को ढेर कर दिया था। इस आतंकी हमले में जैश आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। 14 फरवरी को हुए उस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हे गए थे। सूत्रों की मानें तो एनआईए ने इस पूरे मसले में लिए जरूरी तकनीकी सुबूतों को जुटा लिए हैं जिसमें फॉरेन्सिक रिपोर्ट्स से लेकर इंटेलीजेंस एजेंसियों से मिली जानकारी और जैश के कई आतंकियों की तरफ से दी गई गवाही भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications