घाटी में महिला पुलिसकर्मियों को हिजबुल की खुली धमकी, इस्तीफा दो या गोली खाओ

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आतंकियों ने तीन पुलिसवालों को अगवा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है, उसके बाद यहां के हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। तीनों पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे कथित रूप से हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ है। हिजबुल ने अब महिला पुलिसकर्मियों को खुली धमकी दी है और उनके नाम को भी हिटलिस्ट में शामिल किया है। हिजबुल ने धमकी दी है कि अगर महिला पुलिसकर्मी अपने पद से इस्तीफा नहीं देती हैं तो उनका भी यही हश्र होगा।

खुली धमकी

खुली धमकी

सोशल मीडिया के जरिए हिजबुल की ओर से कहा गया है कि हम महिला एसपीओ और कॉस्टेबल से अपील करते हैं कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो गोली खाने के लिए तैयार रहे। यह नियम उन सभी लोगों के लिए लागू होता है जिनका भारत से संपर्क है। साथ ही हिजबुल की ओर से पुलिस अधिकारियों की एक लिस्ट भी जारी की घईी है, जिसमे इनकी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, इन लोगों को धमकी दी गई है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें वरना मरने के लिए तैयार रहे।

तीन एसपीओ की हत्या

तीन एसपीओ की हत्या

इस लिस्ट को व्हाट्सएप पर साझा किया गया है। एक अन्य पोस्ट जिसे उर्दू में लिखा गया है उसमे कहा गया है कि भाइयों नौकरी से इस्तीफा दे दो वरना सिर में गोली खाने के लिए तैयार रहो। आपको बता दें कि शुक्रवार को हिजबुल ने तीन एसपीओ को अगवा कर लिया था, जिनका शव बरामद किया गया था। इन तीनों के नाम फिरदौस अहमद, कुलवंत सिंह और निसार अहमद धोबी था। इन सभी को उनके घर से अगवा किया गया था, जिसके बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

राजनीति से भी दूर रहे

राजनीति से भी दूर रहे

पुलिस के अलावा हिजबुल ने नेताओं को भी धमकी दी है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें। संगठन की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमे दो पूर्व पीडीपी कार्यकर्ताओं को राजनीति से दूर रहने को कहा गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि मंगोलपुरा से एक पीडीपी कार्यकर्ता अपने पद से इस्तीफा दे देता है। हालांकि इस वीडियो में आतंकी को देखा नहीं जा सकता है लेकिन वह वीडियो में कहता है कि राजनीति से दूर रहे वरना गोली खाने के लिए तैयार रहें। वहीं दूसरी तरफ केंद्र ने इस वीडियो को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह हिजबुल की अफवाह फैलाने वाली मशीनरी है।

इसे भी पढ़ें- Rafel Row: निर्मला सीतारमण का बड़ा हमला बोलीं, राहुल का पूरा खानदान चोर है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+