हिजबुल आतंकी जाकिर भट्ट ने हुर्रियत नेताओं के सिर काटने और लाल चौक पर लटकाने की दी धमकी

हुर्रियत आतंकी जाकिर भट्ट ने ऑडियो संदेश जारी कर कहा कि अगर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इस्लाम के खातिर जारी संघर्ष में किसी भी तरह का हस्तक्षेप किया तो उनके सिर काटकर लाल चौक पर लटका दिया जाएगा।

श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से हुर्रियत नेताओं का सिर काटने और उसे लाल चौक पर लटकाने की धमकी दी गई है। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जाकिर भट्ट ने हुर्रियत नेताओं को ये धमकी दी है। जाकिर भट्ट ने कहा है कि अगर इस्लाम के लिए जारी संघर्ष का कोई विरोध करेगा तो उसका सिर काटकर लाल चौक पर लटका दिया जाएगा।

हिजबुल आतंकी ने हुर्रियत नेताओं के सिर काटने की दी धमकी

ऑडियो क्लिप जारी करके दी गई है धमकी

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जाकिर भट्ट का ऑडियो संदेश सामने आया है जिसमें उसने हुर्रियत नेताओं को चेतावनी दी है। जाकिर मूसा ने ऑडियो संदेश में कहा है कि अगर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इस्लाम के खातिर जारी संघर्ष में किसी भी तरह का हस्तक्षेप किया तो उनके सिर काटकर लाल चौक पर लटका दिया जाएगा।

हिजबुल आतंकी भट्ट की ओर से साफ कहा गया है कि उसका संगठन कश्मीर में शरीयत लागू करने की लड़ाई लड़ रहा है, उसकी लड़ाई कश्मीर मुद्दे के हल के लिए नहीं लड़ी जा रही है। उसने कहा है कि हुर्रियत के उन नेताओं को समझ लेना चाहिए कि हमारी लड़ाई इस्लाम और शरीयत के लिए है। आतंकी भट्ट के 5 मिनट के इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। जाकिर भट्ट ने ऑडियो में आगे कहा कि हमें अपने धर्म से प्यार करना चाहिए, जिसकी वजह से हम इस्लाम के लिए लड़ रहे हैं। अगर हुर्रियत नेताओं को लगता है कि ऐसा नहीं है तो फिर वो मस्जिदों का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए क्यों कर रहे हैं? बता दें कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जाकिर भट्ट ही कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना बना था। हिजबुल मुजाहिदीन 2016 के बाद से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के खिलाफ छिपी जंग छेड़ रखा है। पिछले हफ्ते भी इस आतंकी संगठन ने एक बयान जारी किया था जिसमें कहा गया कि महिला प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के लिए सड़क पर नहीं उतरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+