घाटी में फिर से हिजबुल के वानी स्टाइल वाले पोस्टर्स से माहौल बिगाड़ने की तैयारी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी आने वाले कुछ दिनों में फिर से सुलग सकती है। यहां पर हिजबुल मुजाहिद्दीन ने नए पोस्टर्स लगाए हैं और इन पोस्टर्स में कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद फिर से हालातों को पहले जैसा करने की चुनौती दी गई है।
इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज कश्मीर के दौरे पर हैं। हिजबुल का यह नया पोस्टर भी पहले वाले पोस्टर की ही तरह है और इसमें भी पहले की ही तरह 11 युवाओं की फोटो है। आगे की स्लाइड्स में जानिए घाटी के लिए हिजबुल का नया प्लान।

11 आतंकी फोटो का हिस्सा
इन पोस्टर्स में 11 आतंकियों की फोटोग्राफ है और ये सभी आर्मी की यूनिफॉर्म जैसी लगने वाली ड्रेस पहनी है। सभी ने अपने हाथ में एके-47 भी ली हुई है।

कश्मीरी न्यूजपेपर की वेबसाइट पर फोटो
एक पोस्टर को कश्मीर से पब्लिश होने वाले न्यूजपेपर कश्मीर रीडर की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही हिजबुल ने ऐलान कर दिया है कि 'घाटी में दुश्मनों को चुनौती दी जाती रहेगी।'

क्या सोचते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों की मानें तो यह नया पोस्टर भी बिल्कुल वैसा ही है जैसा बुराहन वानी और उसके 10 साथियों का आया था।

कैसा था वानी वाला पोस्टर
उस समय वानी समेत 10 लोगों ने आतंक की दुनिया में दाखिल होने का ऐलान किया था।

पोस्टर की फोटो वायरल
पोस्टर की फोटोग्राफ वायरल हो रही है और साथ ही एक नया संदेश भी दे रही है।

सुरक्षा एजेंसियों को दिया चैलेंज
इस पोस्टर से साफ है कि घाटी में एक बार फिर से पढ़े-लिखे और सोशल मीडिया के शौकीन युवाओं की फौज आतंक फैलाने के लिए तैयार कर ली गई है। साथ ही इन युवाओं को पहचाने जाने का भी कोई डर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications