राजनाथ सिंह पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- 'पहले मणिपुर की जिम्मेदारी लें आप'

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा भाजपा को किसी पर उंगली उठाने से पहले मणिपुर हिंसा पर जवाब देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी को मणिपुर में हुई हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके बाद किसी पर आरोप लगाएं। दरअसल, रक्षा मंत्री व दिग्गज भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने पंजाब भगवंत मान सरकार पर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विफल बताया था।

चड्ढा ने कहा, "मुझे लगता है कि राजनाथ सिंह को पंजाब के बारे में गलत जानकारी मिली है। पंजाब में आप-भगवंत मान सरकार के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ दशकों की तुलना में काफी बेहतर है।"

 Raghav Chadha hits back at Rajnath Singh

आप नेता ने केंद्रीय मंत्री को मणिपुर में हिंसा की भी याद दिलाते हुए कहा कि मैं रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह देखें कि मणिपुर जल रहा है, लाखों लोग बेघर हैं और हजारों लोग मारे गए हैं। इसलिए अन्य राज्यों की ओर इशारा करने से पहले इसकी जिम्मेदारी लें।"

राघव चड्ढा का ये बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के बाद जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार को विफल बताया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप सांसद चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में अपराध का ग्राफ घटने के साथ आप आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में अपराध पूरी तरह से नियंत्रण के लिए काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+